वीडियो: जनसभा में अफसरों पर भड़के सीएम वीरभद्र, बताया कामचोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रोहड़ू दौरे पर गए सीएम वीरभद्र ठेकेदारों की लूट खसोट पर काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए यहां तक कह दिया कि उन्हें विभाग के अफसरों पर भरोसा नहीं है।
सीएम ने जनसभा में अफसरों को कामचोर तक कह दिया। सीएम ने कहा कि अफसरों पर वह खुद नहीं बल्कि जनता गुस्सा कर रही है। कहा कि रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार चला रहे हैं। जनता का पैसा इनकी जेबों में जा रहा है।
ठेकेदारों को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा कि ईमानदारी से काम करो और हराम का पैसा मत खाओ। सीएम ने कहा कि ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने के लिए सरकार कानून बनाएगी। सीएम की हर बात पर यहां जनसभा में लोग जमकर तालियां और सीटियां बजाते रहे।
ठेकेदारों की लूट खसोट रोकने को बनेगा कानून
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल सरकार सूबे में ठेकेदारों की लूट खसोट रोकने के लिए कानून बनाएगी। रोहड़ू में सब्जी मंडी महेंदली के लिए हुए भू अधिग्रहण की जांच भी करवाई जाए। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन उद्घाटन समारोह में सीएम ने तल्ख तेवर दिखाए।
उन्होंने मंच से कहा कि ठेकेदार रोहडू़ के नाम को बदनाम कर रहे हैं। ठेकेदार सरकार को लूटने का काम कर रहे हैं। रोहडू के लिए मिल रहा धन इनकी जेब में जा रहा है। लोनिवि के अधिकारी यहां ठेकेदारों को नहीं बल्कि ठेकेदार लोनिवि को चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह गुस्सा वीरभद्र सिंह का नहीं, रोहडू़ की जनता का है। सीएम के ऐसे तेवर देख मंच के सामने बैठे कई लोगों ने तालियां बजाईं तो कुछ ने सीटियां। बता दें कि सर्किट हाउस में भी सीएम ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्जी मंडी महेंदली के लिए भू अधिग्रहण करने वाले राजस्व विभाग की जांच करवाई जाए। भूमि की दोबारा निशानदेही हो। इसमें खुलकर भेदभाव हुआ है। सब्जी मंडी के आसपास अतिक्रमण भी शुरू हो गया है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत भी दी। सीएम के तल्ख तेवर देख कई अधिकारी इधर-उधर भी निकल गए लेकिन इन्हें फोन पर बुलाकर फटकार लगाई गई।
क्लिक कर देखें वीडियो