फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh follow the tradition of king

कई सालों बाद राजा की पदवी पर बैठे बुशहर के ‘राजा’ वीरभद्र

Sat, 10 Dec 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शांघड़ (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, शांघड़ (कुल्लू) Updated Sat, 10 Dec 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh follow the tradition of king

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों पूर्व उनके परिवार से कोई यहां आया था और इस ऐतिहासिक पदवी पर बैठा था, जो शंगचुल देवता ने उपहार स्वरूप दी थी और यहां स्थापित की गई। इतिहास के समय से मंदिर हमसे जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बुशहर का राजा शांघड़ स्थित पदवी में सैकड़ों साल बाद आसीन हुआ है। जनसभा के दौरान सीएम ने हिमाचल जिंदाबाद और जनता जिंदाबाद के जोश के साथ नारे लगाए। उनकी देखादेखी में लोगों ने भी नारे लगाना शुरू कर दिए। 

विज्ञापन

हमारी शालीनता को कमजोरी न समझे एचपीसीए: वीरभद्र

cm virbhadra singh follow the tradition of king

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एचपीसीए हमारी शालीनता, नरमी को कमजोरी न समझे। एचपीसीए का देश और प्रदेश के कानून से बाहर होने जैसा व्यवहार रहा है। बिना सरकार की अनुमति एचपीसीए का होटल पवेलियन निजी कंपनी को लीज पर देना सरकार के

साथ हुई लीज के विपरीत है। सीएम ने कुल्लू की सैंज घाटी के शांघड में शुक्रवार को शंगचूल महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा रस्म में भाग लिया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं। विधानसभा सत्र में विपक्ष के एक्शन पर रिएक्शन होगा। 

बोले- आलोचना के कारण शिक्षण संस्थान खोलना नहीं होंगे बंद

cm virbhadra singh follow the tradition of king

शांघड़ में जनसभा के दौरान प्रतिपक्ष के एक बड़े नेता का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग आलोचना में ही जुटे हैं और बुराइयां ढूंढते हैं। कभी अच्छाई भी निकालनी चाहिए। प्रभु यीशु मसीह की कहानी बताते हुए कहा कि बुराई तो राक्षस देखते हैं। 

विपक्ष अनेकों स्कूल खोलने पर उनकी आलोचना कर रहा है, परंतु मैं उन्हें सीधे तौर पर बताना चाहता हूं कि उनकी आलोचना से शिक्षण संस्थान खोलना बंद नहीं करूंगा। चाहता हूं कि प्रदेश में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

विज्ञापन

हमारा लक्ष्य, सर्वांगीण एवं संतुलित विकास

cm virbhadra singh follow the tradition of king

कांग्रेस स्वस्थ आलोचना में विश्वास रखती है। उन्होंने लोगों से सही अथवा गलत की पहचान करने का भी आह्वान किया। कहा कि हमेशा यही लक्ष्य रहा है कि सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास हो। 

ऊपरी और निचले हिमाचल के नाम पर कोई भेदभाव न हो। उन्हें पहाड़ी होने पर गर्व है। वह तब भी यही कहते थे, जब वह सांसद तथा केंद्र में मंत्री थे।

अपनी संस्कृति पर शर्मिंदगी महसूस न करें युवा

cm virbhadra singh follow the tradition of king

जो युवा अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें अपनी संस्कृति पर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए। इस दौरान आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, डीसी यूनुस, एसपी पद्म चंद, डीपीआरओ शेर सिंह, एपीआरओ कुलदीप गुलेरिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed