फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh E Mail to Congress Leaders at Delhi.

सीएम वीरभद्र के एक ईमेल से कांग्रेस में मचा हड़कंप, हाईकमान भी मुश्किल में

Sun, 27 Aug 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Aug 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh E Mail to Congress Leaders at Delhi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चुनाव नहीं लड़ने की हाईकमान को जताई मंशा से कांग्रेस के खेमों में गहमागहमी बढ़ गई है। वीरभद्र के चुनाव नहीं लड़ने के दांवपेंच के खिलाफ सुक्खू कैंप ने हाईकमान में अपनी लॉबिंग तेज कर दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू को हटाने का सीएम ने अंतिम दांव चला है। सुक्खू को हटाकर करीबी की ताजपोशी की जंग अब आखिरी पड़ाव पर है। दोनों खेमे अपने विधायकों-मंत्रियों को साथ बनाए रखने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


उधर, हाईकमान ने ईमेल मिलने के बाद अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने मामले का निपटारा शिंदे पर छोड़ दिया है। शिंदे के महाराष्ट्र से लौटने के बाद दोनों पक्षों से दिल्ली में बैठक संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में मचा है हड़कंप, इसलिए नाराज हैं सीएम

CM Virbhadra Singh E Mail to Congress Leaders at Delhi.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके खेमे के मंत्री-विधायकों की ईमेल के बाद हाईकमान को दुविधा में डाल दिया है। दिल्ली में बैठे कांग्रेस के रणनीतिकार जानते हैं कि वीरभद्र सिंह के चुनाव से हटने के बाद चुनावी नतीजे किस कदर प्रभावित हो सकते हैं।

भाजपा के वीरभद्र पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के बावजूद हाईकमान ने उनके नेतृत्व में विश्वास रखा। प्रदेश के आधा दर्जन विधायकों के साथ संगठन के कई पदाधिकारियों ने वीरभद्र को हटाने की मांग तक कर डाली, लेकिन उसका संज्ञान तक नहीं लिया गया।

अब वीरभद्र की सुक्खू को हटाने के लिए सोनिया के नाम निजी ईमेल के अलावा कई विधायक-मंत्रियों की संयुक्त ईमेल ने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। वीरभद्र खेमे की खुली चुनौती पर हाईकमान ज्यादा समय पर अनिर्णय की स्थिति नहीं बनाए रख सकता है।

माना जा रहा है कि सुक्खू या वीरभद्र से किसी एक को हटाने से होने वाले नफे नुकसान का गणित दिल्ली में लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिंदे गणेश विसर्जन से पहले दिल्ली नहीं लौटेंगे। ऐसे में अगले दस दिन तक दोनों खेमों को इंतजार करना होगा।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का चाहते हैं अध्यक्ष 

CM Virbhadra Singh E Mail to Congress Leaders at Delhi.

सुक्खू को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किसी नेता को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा जा सकता है। इसे सर्वाधिक सीटों वाले कांगड़ा जनपद को साधने की रणनीति माना जा रहा है। सुक्खू कांगड़ा से सटे हमीरपुर जनपद से हैं, जिससे वीरभद्र खेमा भी लोअर हिमाचल के जनपद से अध्यक्ष चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed