फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Discharged from IGMC on Wednesday.

सीएम वीरभद्र को अस्पताल से छुट्टी, बोले - अब मैं स्वस्थ हूं

Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Discharged from IGMC on Wednesday.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वे रविवार देर रात को गले की तकलीफ को लेकर भर्ती हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन आराम करने की सलाह दी है। छुट्टी होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बिलकुल स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। यह कहने के बाद हालीलॉज की तरफ निकल गए। मुख्यमंत्री की छुट्टी होने की खबर सुनने के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। जिस लिफ्ट से उन्हें आना था, उसके बाहर भी लोगों का हुजूम था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए डॉक्टरों समेत सभी स्टाफ का धन्यवाद किया। सीएम के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। छुट्टी से पहले मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में पूरा मेडिकल चेकअप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात अस्पताल में भर्ती हुए थे सीएम, आराम की सलाह

CM Virbhadra Singh Discharged from IGMC on Wednesday.

दोपहर तीन बजे डॉक्टरों की टीम ने उनकी सारी रिपोर्ट की जांच की। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सीएम पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को कोई टेस्ट नहीं किए गए। उन्होंने सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन किया।

दोपहर तीन बजे डॉक्टरों की एक टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, मुकेश अग्निहोत्री, प्रकाश चौधरी, अनिल शर्मा सहित कई लोग पहुंचे थे। रविवार देर रात करीब पौने दो बजे मुख्यमंत्री को यहां लाया गया था।

उनकी खांसी रुक नहीं रही थी। सुबह करीब छह बजे इनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। इस दौरान सभी टेस्ट किए गए जो सामान्य निकले। गले में संक्रमण की वजह से एंटीबायोटिक का कोर्स करवाया गया और इन्हें आराम की सलाह दी गई थी। उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्हें छुट्टी दे दी गई है। आराम की सलाह भी दी गई है।

सीएम के एक सप्ताह के कार्यक्रम रद्द
स्वास्थ्य लाभ ले रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एक सप्ताह तक के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ये कार्यक्रम सात नवंबर के बाद फिर से बनेगा। पांच नवंबर के बाद दोबारा सात नवंबर को मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक पर भी अभी संशय है। यह आगे सरक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed