{"_id":"589d8db04f1c1b7b0d37860a","slug":"cm-virbhadra-singh-daughter-abhilasha-kumari-become-chief-justice-of-tripura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह की बेटी बनी त्रिपुरा हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह की बेटी बनी त्रिपुरा हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
चीफ जस्टिस अभिलाषा कुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी और गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश अभिलाषा कुमारी को त्रिपुरा की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अभिलाषा समेत नौ न्यायाधीशों के प्रमोशन और नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
अभिलाषा 1984 में बतौर अधिवक्ता एनरोल हुई थीं। इसके बाद से वह लगातार विधि क्षेत्र से जुड़ी रहीं। साल 2006 में वह गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुईं।
विज्ञापन
इसके बाद से अब तक वह गुजरात हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रही थीं। बीच में उनका नाम दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के लिए भी चर्चा में था।
लेकिन वीरवार को सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उनके त्रिपुरा की मुख्य न्यायाधीश बनने की संस्तुति कर चर्चाओं को विराम लगा दिया।