{"_id":"58b03be74f1c1b0511b2409e","slug":"cm-virbhadra-singh-at-igmc-for-eyes-checkup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे सीएम वीरभद्र, डॉक्टरों ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे सीएम वीरभद्र, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार सुबह आंखों की जांच करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सीएम की आंखों की जांच की और उन्हें चश्मे का नंबर बदलने की सलाह दी। आंखों के लिए जरूरी दवाइयां भी लिखी गईं।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने की पुष्टि की है। डॉ. रमेश ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह रुटीन चेकअप था। शनिवार को मंत्रिमंडल बैठक है, जबकि अगले सप्ताह से विधानसभा सत्र शुरू होना है।
विज्ञापन
ऐसे में व्यस्त शेडयूल होने के कारण उन्हें बीच में उपचार के लिए पहुंचना संभव लग रहा था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में छुट्टी होने और भीड़ कम होने के चलते मुख्यमंत्री इलाज के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
वे सुबह दस बजे अस्पताल पहुंचे और करीब ग्यारह बजे लौट गए। इस दौरान सीएम वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश के कमरे में बैठे रहे। उनके साथ अन्य अधिकारी भी यहां मौजूद रहे।