{"_id":"56df0ff74f1c1bb6758b457c","slug":"cm-virbhadra-singh-announces-10-percent-hike-in-donation-for-devtas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फीसदी बढ़ेगी देवी-देवताओं के नजराना राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फीसदी बढ़ेगी देवी-देवताओं के नजराना राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
मंडी शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।
- फोटो : जय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देवी-देवताओं की नजराना राशि में दस फीसदी की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। देव संस्कृति को संजोए रखना बहुत जरूरी है।अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर निकली जलेब में शिरकत कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पड्डल ग्राउंड में ध्वजारोहण कर शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
जलेब में राजदेवता माधोराय के दरबार से पड्डल ग्राउंड तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पैदल चले। मेले के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि देवता हमारे जनजीवन का एक हिस्सा है। देवता भी हमारे नाचते-गाते हैं। इस प्राचीन देव संस्कृति को संजोए रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी देव संस्कृति को समझ सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर टूट गए हैं या जीर्णोद्धार करना है तो उन्हें दोबारा पहाड़ी शैली बनाए जाए। भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से प्राचीन देव संस्कृति के संरक्षण के लिए भी आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव में आए देवी-देवताओं के नजराना राशि में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर मेले में होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने इंदिरा मार्केट की छत पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार रंगीला राम राव,
कौशल विकास भत्ता निगम के चेयरमैन विक्रमादित्य सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा चंपा ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा नीलम शर्मा, मंडलायुक्त देवेश कुमार, आईजी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एडीएम विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।