पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कोई घोषणा नहीं, लाखों कर्मचारी मायूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ण राज्यत्व दिवस अवसर पर सूबे के लाखों कर्मचारियों को मायूसी हाथ लगी है। पांच फीसदी डीए समेत अन्य कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला है। कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पर मंगलवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह मनाया गया।
समारोह में सीएम वीरभद्र सिंह ने कोई भी घोषणा नहीं की। समारोह में जनता को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए सीएम वीरभद्र सिंह ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समान विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे बीच ऐसे लोग भी हैं जो चुनावी समय पर क्षेत्रवाद और जातिवाद पर लोगों को बांटते हैं। ऊपर और नीचे के पहाड़ बताया जाता है। लोगों को गुमराह करते हैं। ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए। अनेकता में एकता हमारी शक्ति है।
कई लोग राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमें इनका मुकाबला करते हुए आगे बढना है। कहा कि कई मदारी आएंगे जो आपको अपना तमाशा दिखाकर गुमराह करने की कोशिश करेंगे। इन मदारियों को घर में ही रहने दो।
हमें आज मदारियों की जरूरत नहीं है। कुछ देश दोस्ती नहीं करना चाहते हैं। हम विश्व शांति चाहते हैं। इस अवसर पर आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह, विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नन्ही फैन ने सीएम को भेंट किए फूल-मफलर
कुल्लू में सीएम वीरभद्र सिंह की नन्ही फैन ने बुधवार को सीएम को फूल व मफलर भेंट किए। इस दौरान अपनी नन्ही फैन को देखकर सीएम खिलखिला उठे। उन्होंने नन्ही फैन वीना को दुलार भी किया और उसके तोहफा कबूल किया।
सीएम संग गुफ्तगू करते दिखे महेश्वर सिंह
समारोह में कुल्लू सदर से विधायक व भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह सीएम वीरभद्र संग बैठे। समारोह के दौरान दोनों ने गुफ्तगू भी की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सीएम कुल्लू दौरे के दौरान भगवान रघुनाथ मंदिर को लेकर कई टिप्पणियां कर चुके हैं। मिहेश्वर सिंह भी पलटवार कर चुके हैं। मंदिर अधिग्रहण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।