फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Announce Batchwise Recruitment in Himachal.

सीएम वीरभद्र का बड़ा एलान, हिमाचल में अब बैचवाइज भरे जाएंगे सभी पद

Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Announce Batchwise Recruitment in Himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि हिमाचल में अब सभी पद बैच के आधार पर भरे जाएंगे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश सर्विस कमीशन के तहत पदों के लिए टेस्ट लेना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


लिहाजा अब सरकार सभी रिक्त पदों को बैच के आधार पर भरेगी। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पीटीए और पैट समेत अन्य एसएमसी और पैरा टीचर आदि इसी सरकार के कार्यकाल में नियमित होंगे। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि सरकार इन सभी पदों के लिए नीति बना रही है।
विज्ञापन


पढ़ना न भूलें- करुणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार होने वाला है खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह कोई ज्योतिषी नहीं हैं, लेकिन जनता की नब्ज देखना जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता की नब्ज बता रही है कि इस बार कांग्रेस मिशन रिपीट करेगी। जनता की धड़कन कांग्रेस के साथ है। मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना के गगरेट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने बताया वो किन भाजपा नेताओं का करते हैं सम्मान?

CM Virbhadra Singh Announce Batchwise Recruitment in Himachal.

सीएम ने कहा कि भाजपा नेता हिमाचल में जिस माफिया की बात करते हैं, वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में पनपे और प्रदेश में इसे फलने-फूलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि माफिया से जुड़े लोगों के टेलीफोन नंबर की डायरेक्टरी भाजपा के लोगों के पास है।

कहा कि भाजपा नेताओं की हालत ऐसी हो गई है कि कहीं भी कांग्रेस सरकार विकास की ईंट रखती है तो वहां ऐसे पहुंच जाते हैं जैसे बेटा किसी और का पैदा होता है और बाप की दावेदारी कोई दूसरा करने पहुंच जाता है। सीएम ने कहा कि वह भाजपा के पुराने लोगों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी का आदर करते हैं।

साथ ही ऐेसे लोगों की टांगें तोड़ने का दम भी रखते हैं, जो सत्ता में आने पर विपक्ष को कीड़े-मकोड़े से कम नहीं समझते। ऐसे लोगों को देखकर मेरा राजपूताना खून खौल उठता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा का मेरा लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

बकौल, वीरभद्र सिंह कारवां चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट माफिया भी सक्रिय रहा। एचपीसीए में ग्राउंड्समैन से लेकर रोलर चलाने वाले तक आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता भर्ती किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed