{"_id":"378ee183273c40f63feec8be51b34d9a","slug":"cm-virbhadra-singh-angry-on-information-commession-on-dhumal-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल को उद्घाटन समारोह में न बुलाने पर नाराज हुए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल को उद्घाटन समारोह में न बुलाने पर नाराज हुए सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल को उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र अमनेड़ के भवन के एक उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाने पर हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग के फैसले पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तल्ख टिप्पणी की।
विज्ञापन
आयोग ने धूमल को एक उद्घाटन में नहीं बुलाने पर अफसरों को तलब किया है। इस मामले पर शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछा गया तो वे बोले कि आयोग के इस मामले में उलझने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि ये फैसला उचित नहीं है।
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश की अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में टिप्पणी की कि आरटीआई एक्ट का उद्देश्य सरकार के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को तय करना है। सार्वजनिक गतिविधि के दौरान पब्लिक अथॉरिटी को पक्षपातपूर्ण तरीके से काम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
लोकतंत्र से मतलब जनता की सरकार जनता की ओर से जनता के लिए है। लोकतंत्र चुने हुए प्रतिनिधियों की गैर हाजिरी में काम नहीं करता है। अगर प्रशासन ने क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि को जानबूझकर इग्नोर किया है तो ये एक गंभीर मामला है।
आयोग ने बीएमओ भोरंज और सीएमओ हमीरपुर 24 फरवरी को पूरे रिकॉर्ड के साथ आयोग के समक्ष उपस्थित हों। उनसे हेल्थ सब सेंटर अमनेड़ का पूरा रिकॉर्ड भी लाने को कहा है।