फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh and transport minister gs bali in una

वीरभद्र-बाली की सियासी जुगलबंदी, बढ़ने लगी नजदीकियां

Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh and transport minister gs bali in una

...अरे भई मेरे वाली टोपी किधर है। सीएम के इतना बोलते ही परिवहन मंत्री जीएस बाली ने झट से मुख्यमंत्री के सिर से टोपी उतार कर उनकी (सीएम) टोपी उनके सिर पर रख दी और कहा कि यही आपकी टोपी है। दरअसल ऊना के रक्कड़ में नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन के लोकार्पण पर विभाग ने मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए टोपी पहनाई तो कुछ ही देर बाद सीएम अपनी उतारी गई टोपी को ढूंढने लगे।

विज्ञापन


कांग्रेस की सियासी सिंबल का प्रतीक हरे रंग की बुशैहरी टोपी की इस अदला-बदली से लेकर इंदिरा मैदान तक जीएस बाली मुख्यमंत्री के अंग-संग रहे। शिमला से सीएम के साथ उडनखटोले में उतरे जीएस बाली और मुख्यमंत्री के बीच खूब सियासी जुगलबंदी देखी गई। यहां तक कि मीडिया से बातचीत के दौरान सवालों का जवाब सीएम से पहले बाली ही दे रहे थे, जिसकी व्याख्या बाद में मुख्यमंत्री कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम पूरी तरह से बाली के सुर में सुर मिलाते इदेखे गए। ऐसा लग रहा था मानो दोनों दिग्गजों के बीच अरसे से खिंची सियासी लकीरें मिट चुकी हैं और रिश्तों में फिर से मिठास लौट आई है। इसी बीच उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री बेशक सीम के साथ जरूर थे, लेकिन वह कार्यक्रम में तटस्थ से नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी पंडितों की मानें तो पिछले कुछ अरसे से बाली और वीरभद्र सिंह में नजदीकियां बढ़ी हैं। वहीं, पिछले दिनों ऊना के ही सलोह में मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग मंत्री द्वारा हलके के लिए रखी गई मांगों पर तल्खी दिखाने के बाद दोनों में कुछ दूरियां सी देखी गई हैं। जिसको लेकर सर्द फिजाओं में चरचाओं का बाजार गरम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed