फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh and prem kumar dhumal will finalise the chief information commissioner name

वीरभद्र-धूमल तय करेंगे मुख्य सूचना आयुक्त

Fri, 01 Jul 2016 09:45 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Jul 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh and prem kumar dhumal will finalise the chief information commissioner name
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

बेशक मुख्य सूचना आयुक्त के खाली पद के लिए हिमाचल सरकार ने अन्य नौकरियों की तरह आवेदन मंगवाए हों, मगर आखिर में प्रदेश की राजनीति के दोनों दिग्गजों मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की चर्चा के बाद ही एक नाम तय होगा। राज्य सरकार को इस पद के लिए 146 आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन


इन तमाम नामों और आवेदनों वाली फाइल मुख्य सचिव के दफ्तर पहुंच चुकी है। यहां छंटनी के बाद मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और एक कैबिनेट मंत्री की तीन सदस्यीय कमेटी किसी एक नाम पर मुहर लगाएगी। इस पद की दौड़ में कई आईएएस, आईपीएस और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव वीसी फारका ने बताया कि कुल 146 आवेदन मिले हैं। पहले छंटनी होगी और उसके बाद मुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष किसी योग्य व्यक्ति को मुख्य सूचना आयुक्त चुनेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन के 24 मार्च 2016 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस पद के लिए विज्ञापन जारी कर एक तय प्रारूप पर 22 जून तक आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चर्चित लोग भी आवेदकों में शुमार

cm virbhadra singh and prem kumar dhumal will finalise the chief information commissioner name

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर, राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश, आईएएस अधिकारी मोहन चौहान, पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक ठाकुर, पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. पीसी कपूर, सीआईडी के एडीजीपी बीएनएस नेगी, पूर्व पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर, पूर्व सीजेएम ऊना राजेंद्र कुमार शर्मा और सेना प्रशिक्षण कमान शिमला के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव मधोक जैसे दिग्गज शामिल हैं।

एक आवेदन यूएसए से डॉ. सुब्रत कुमार का भी है। मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सचिव टी. राधाकृष्णन और आरटीआई कार्यकर्ता देव आशीष भट्टाचार्य जैसे चर्चित लोग भी आवेदकों में शुमार हैं। पंजाब, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली से भी कई आवेदन पहुंचे हैं। आवेदकों में न केवल प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं बल्कि बेरोजगारों की भी लंबी सूची है।

ये मिलती हैं सुविधाएं
मुख्य सूचना आयुक्त का स्टेटस सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर माना जाता है। लगभग दो लाख रुपये के मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं। साल में तीन बार भारत के किसी भी हिस्से की सैर कर सकते हैं। इस पद पर पांच साल के लिए नियुक्ति होती है या इस पद पर 65 साल की उम्र पूरा होने तक बना रहा जा सकता है।
Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed