{"_id":"58dbf1e04f1c1be14b63e3bd","slug":"cm-virbhadra-singh-and-prem-kumar-dhumal-at-dinner-in-raj-bhawan-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सोफे पर बैठ कर वीरभद्र-धूमल ने लगाई गपशप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सोफे पर बैठ कर वीरभद्र-धूमल ने लगाई गपशप
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
राजभवन शिमला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष बृजबिहारी लाल बुटेल, नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेमकुमार धूमल सहित सभी विधायक मौजूद रहे। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही तनातनी राजभवन में दूर होते दिखी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल एक ही सोफे पर बैठे नजर आए। दोनों के बीच हल्की गपशप भी हुई। रात्रि भोज के दौरान बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से कांग्रेस-भाजपा के विधायक एक-दूसरे से मिले। विधानसभा सत्र के दौरान हर साल राज्यपाल द्वारा सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को रात्रि भोज दिया जाता है। रात्रि भोज में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन