{"_id":"593a5ef44f1c1b6c519c8d8d","slug":"cm-virbhadra-singh-and-health-minister-jp-nadda-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा से बोले सीएम- मैं हर मोर्चे पर तैयार, खुद तैयारी कर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा से बोले सीएम- मैं हर मोर्चे पर तैयार, खुद तैयारी कर आएं
राकेश शर्मा/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा भले ही पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे से पर्दा न उठा रही हो, लेकिन कांग्रेस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को ही भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा मान कर चल रही है।
विज्ञापन
खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं। यही वजह रही कि सोलन में एक मंच पर मौजूद वीरभद्र सिंह और मंत्री जेपी नड्डा एक दूसरे पर तंज कसे बिना नहीं रह पाए।
विज्ञापन
नड्डा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सहयोगी प्रकृति के व्यक्तित्व से संबोधित किया। बकौल नड्डा, वीरभद्र सिंह हर मोर्चे पर सहयोग करते आए हैं और भविष्य में भी उनसे यही उम्मीद करते हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपने संबोधन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जिक्र किए बिना न रह पाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नड्डा साहब की कृपा दृष्टि हम पर कुछ ज्यादा ही बनी है। हम भी उनसे हर मोर्चे, हर मंच, हर मौके और हर जगह मिलने को तैयार हैं। बस वे अपनी तैयारी के साथ आएं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने पूरे संबोधन में सिर्फ उन्हीं बातों का जवाब दिया, जिन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में वनमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर सेवाएं देने और वनों के संरक्षण के लिए योजनाएं बनाने की वाहवाही लूटनी चाही। इस पर वीरभद्र सिंह ने उन्हें सेब की पेटियों को लकड़ी से गत्ते में बदलकर वनों के संरक्षण की पहल के तौर पर जवाब दे दिया।
हालांकि, सोलन में मंच राजनीतिक नहीं था। ऐसे में दोनों नेता अपने-अपने दायरे में बंधे रहे और उज्ज्वला योजना का भी जिक्र करते रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गैरहाजिरी और वीरभद्र सिंह की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को खुली चुनौती इस सभा में कई राजनीतिक सवाल छोड़ गई है।
इससे आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि भाजपा के खेमे में भी खलबली मच सकती है।