फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Admitted at IGMC Hospital Shimla.

फिर आईजीएमसी पहुंचे सीएम वीरभद्र, देर रात मिली छुट्टी

Tue, 08 Nov 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Nov 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Admitted at IGMC Hospital Shimla.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत सोमवार देर रात फिर बिगड़ गई। सीने में दर्द उठने के बाद आनन-फानन में उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। देर रात करीब 12 बजे ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

विज्ञापन


उनके साथ परिवार के सदस्य और निजी स्टाफ था। डॉक्टर तुरंत उनके उपचार में जुट गए। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। आईजीएमसी में पांच दिन भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सख्त सलाह दी थी। लेकिन अस्पताल से छुट्टी के अगले दिन ही वह दिल्ली निकल गए।
विज्ञापन


वहां उन्होंने एम्स में भी अपना चेकअप कराया। दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को वह दिनभर सचिवालय में लंबित काम निपटाते रहे और देर शाम घर गए। लेकिन डिनर के बाद रात दस बजे उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। परिजन उन्हें आईजीएमसी ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में लिए गए टेस्ट, खांसी से परेशान हैं सीएम

CM Virbhadra Singh Admitted at IGMC Hospital Shimla.

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्र का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। अब टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले करीब एक महीने से लगातार खांसी से परेशान है।

खांसने के साथ उनके पूरे शरीर में दर्द की भी शिकायत थी। खांसी जब बढ़ गई तो दिवाली की रात करीब दो बजे वह आईजीएमसी में एडमिट किए गए थे। पांच दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

 

दिल्ली से लौटते ही सीएम ने सचिवालय में निपटाईं फाइलें

CM Virbhadra Singh Admitted at IGMC Hospital Shimla.

इससे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को नई दिल्ली से शिमला लौट आए। सीएम वीरभद्र सिंह दोपहर बाद राज्य सचिवालय में बैठे रहे। वीरभद्र नौ दिन बाद राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने प्रदेश सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कई फाइलें निपटाईं। उनका हमीर उत्सव में जाने का कार्यक्रम था, मगर ये टल गया है। सीएम वीरभद्र सिंह दिवाली की रात को बीमार हो गए थे। इसके बाद वे कुछ दिन आईजीएमसी शिमला में दाखिल रहे।

यहां से छुट्टी मिली तो वे नई दिल्ली चले गए। वहां एम्स के चिकित्सकों से भी उन्होंने स्वास्थ्य परामर्श लिया। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद वे सोमवार को करीब दो बजे शिमला पहुंच गए। शिमला स्थित राज्य सचिवालय में उनसे मिलने वाले पहुंचते रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अपने निजी निवास स्थान हॉलीलाज चले गए। सीएम मंगलवार को भी राज्य सचिवालय में होंगे। पहले उन्हें हमीर उत्सव में जाना था, मगर अब उनका ये कार्यक्रम टल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed