{"_id":"77d6343b6f8a56e538a7139eaaa2e1e7","slug":"cm-virbhadra-on-a-visit-to-chiyog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चियोग में सीएम वीरभद्र ने लगाई घोषणाओं की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चियोग में सीएम वीरभद्र ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत चियोग में जनसभा के दौरान ग्रामीणों को कई तोहफे दिए। लोक निर्माण विभाग को चियोग बाईपास के निर्माण के लिए सर्वेक्षण करने के आदेश दिए। उन्होंने चियोग बाजार मार्ग सुधार और चियोग स्कूल के विज्ञान खंड के निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने चियोग में खाद्य आपूर्ति के विस्तार केंद्र और एलपीजी गोदाम और प्राथमिक विद्यालय धालो को माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। इस मौके पर विधायक अनिरुद्ध सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरेच के भवन निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरेच के विस्तार, रिक्त पड़े फार्मास्सिट, मिडवाइफ तथा स्टाफ नर्सों के पदों को तत्काल भरने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने गिरि खड्ड से नागपुर उठाऊ पेयजल योजना का कार्य ढाई माह के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बंगा पानी से चटोग सड़क को पक्का करने तथा धरेच में दुर्गा मंदिर सराय तथा युवक मंडल भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त वित्त राशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
इसके उपरांत उन्होंने कवांटी में बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। यह पुल कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से जोड़ेगा। इस मौके पर विधायक अनिरुद्ध सिंह ने धरेच स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन तथा विज्ञान खंड के निर्माण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरेच में रिक्त पड़े चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टॉफ के पदों को भरने का आग्रह किया।
लोग खुद छोड़ दें अतिक्रमण की गई भूमि- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों से अतिक्रमण की गई भूमि को खुद ही छोड़ देने का आह्वान किया है। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने को लेकर भी आगाह किया है। मुख्यमंत्री कुसुमप्टी विधानसभा क्षेत्र के सतोग में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय तुंगश को सरकारी नियंत्रण में लेने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गिरि नदी पर कवांती में डबल लेन पुल का निर्माण तथा गिरि नदी से बनजुब्बड़ के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने धरेच से कवांती तक सड़क को पक्का करने तथा ग्राम पंचायत सतोग में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी, केहर सिंह खाची, विद्या शर्मा, उमा चंदेल, दिनेश जगटा, शिवराम चंदेल, सुमन वर्मा, विजय ठाकुर, परमानंद, संजीव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।