फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra laid foundation stone of engineering college in kotla.

कोटला में 118 करोड़ से बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

Mon, 16 Nov 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Updated Mon, 16 Nov 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra laid foundation stone of engineering college in kotla.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कोटला में महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। इससे पहले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का कोटला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। रविवार को कोटला में मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से नए इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज तैयार करने में 118 करोड़ की लागत आएगी। कॉलेज के बनने से जिला शिमला, किन्नौर और कुल्लू को लाभ मिलेगा। तीन साल में पूरे कॉलेज परिसर को तैयार कर लिया जाएगा। कॉलेज के निर्माण में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने बताया कि इस कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से करवाया जाएगा। सरकार की कोशिश रहेगी कि आठ महीने में मुख्य इमारतें तैयार की जाएं। अभी जो अस्थाई रूप से कोटला कॉलेज सुंदरनगर में चल रहा है, उसे यहां शिफ्ट किया जाए। अभी दो ट्रेड चल रहे हैं बाद में दो और ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बागवानी एवं सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, सीपीएस नंदलाल, निदेशक तकनीकी शिक्षा राजेश्वर गोयल, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बृजलाल, कांग्रेस महासचिव चंद्रप्रभा नेगी, एडीसी यूनुस, एएसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी और एसडीएम रामपुर दलीप नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed