फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM virbhadra can make big announcement on Himachal Day at Ghumarwin.

हिमाचल दिवस आज, सीएम कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

Fri, 15 Apr 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Fri, 15 Apr 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
 CM virbhadra can make big announcement on Himachal Day at Ghumarwin.
मुख्यमंत्री कर्मचारियों के लिए अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की 68वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिला बिलासपुर के घुमारवीं में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री यहां कर्मचारियों के लिए अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिला स्तरीय कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है। सीएम शुक्रवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 11.02 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 11.05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार घुमारवीं क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इससे यहां के लोगों को सीएम से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। अपने घुमारवीं दौरे के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह 8.34 करोड़ की लागत से बने 70 टैंकों का शिलान्यास करेंगे। तीन अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अंबेडकर भवन के साथ बडू़ वार्ड में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बजौह वार्ड में दो करोड़ से बनने वाली पार्किंग  और छह करोड़ से बनने वाले स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में बनने वाले पुस्तकालय का शिलान्यास भी करेंगे। सीपीएस राजेश धर्माणी ने बताया कि सीएम के स्वागत और कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सीएम से और भी कई बड़ी सौगातों की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed