फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhwinder Sukhu said L-one trauma center will be built in IGMC Shimla, facility will be available 24 hour

हिमाचल: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- आईजीएमसी शिमला में बनेगा लेवल वन ट्रॉमा सेंटर, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Sat, 29 Jul 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 06:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि गहन देखभाल इकाइयों की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर विशेष रूप से दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक मरीजों की पहुंच और उपलब्धता को बढ़ाना आवश्यक है।

विज्ञापन
cm Sukhwinder Sukhu said  L-one trauma center will be built in IGMC Shimla, facility will be available 24 hour
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने आईजीएमसी शिमला में लेवल वन ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रॉमा सेंटर चौबीस घंटे कार्यशील रहेगा और इसमें सभी संबंधित छह विभाग न्यूरोसर्जरी, रेडियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एनेस्थीसिया, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल सर्जरी तीन शिफ्टों में संचालित होंगे। इस सेंटर में नर्सिंग और सहायक कर्मचारियों की एक समर्पित टीम भी सेवाएं देगी। इसके सुचारू संचालन के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से नर्सिंग व पैरा-मेडिकल स्टाफ के 136 पद सृजित कर भरने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि गहन देखभाल इकाइयों की बढ़ती जरूरत के मद्देनजर विशेष रूप से दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक मरीजों की पहुंच और उपलब्धता को बढ़ाना आवश्यक है। आईजीएमसी शिमला में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना से राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूती मिलेगी। सुक्खू ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में कार्य की तीन शिफ्ट से न केवल डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों का काम का बोझ कम होगा, बल्कि उनके लिए काम करने की अधिक अनुकूल परिस्थितियां भी उपलब्ध होंगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को उनके स्वास्थ्य लाभ की अवधि के दौरान सर्वोत्तम देखभाल मिले। इससे उच्च लागत में उपलब्ध होने वाली निजी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं जैसी समस्याओं का भी हल होगा, जिससे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं आम आदमी की पहुंच में होंगी।
विज्ञापन


सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में अत्याधुनिक तकनीक शामिल कर रही है और राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस उद्देश्य के लिए सक्रिय रूप से बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ-साथ कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दे रहा है। उच्च स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे की स्थापना और इन सेवाओं को सस्ती दरों पर आम जनमानस को प्रदान करना राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed