फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvindra Sukhu said that cabinet formation will happen after the winter session of the Vidhansabha

Himachal New Govt: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद होगा मंत्रिमंडल गठन

Thu, 15 Dec 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह एलान नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। इससे उन्होंने संकेत दिए हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल गठन करने की जल्दी नहीं है। 

विज्ञापन
cm Sukhvindra Sukhu said that cabinet formation will happen after the winter session of the Vidhansabha
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का गठन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह एलान नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। इससे उन्होंने संकेत दिए हैं कि उन्हें मंत्रिमंडल गठन करने की जल्दी नहीं है। सुक्खू बार-बार इस बात को स्पष्ट कर रहे हैं कि हाईकमान से चर्चा के बाद ही इस पर फैसला होगा। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों के शपथ लेने के छह दिन बाद भी मंत्रिमंडल तय नहीं हो पाया है। शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर के बीच हो सकता है। पर्यटन सीजन के चलते और विधायकों को शपथ दिलाने की अनिवार्यता के चलते इसे जल्दी करवाने की तैयारी है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने इसे 28, 29 और 30 दिसंबर को करवाने की संभावना जताई थी। या इसे 15 जनवरी के बाद करवाने की बात कही थी, लेकिन अब इसे 22 दिसंबर से करवाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


विक्रमादित्य का मंत्री बनना तय, सुक्खू ने स्पष्ट की स्थिति  
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना तय हो गया है। उन पर खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सुक्खू ने नई दिल्ली में कहा कि विक्रमादित्य कैबिनेट में होंगे। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि वह कैबिनेट में क्यों नहीं होंगे। सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट में ही कांग्रेस अपनी गारंटियों को लागू करेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




अटल टनल का न नाम बदलेगा न पट्टिका हटेगी : सुक्खू 
सुक्खू ने कहा कि अटल टनल का न नाम बदलेगा और न किसी की पट्टिका हटेगी। इस सुरंग का नाम रोहतांग सुरंग था। भाजपा सरकार ने इसका नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया। वह भी देश के प्रधानमंत्री थे। हम उनका भी सम्मान करते थे। भाजपा नेतृत्व को उन लोगों की भी गरिमा रखनी चाहिए, जिन्होंने इसका शिलान्यास किया था। सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन थीं। एके एंटनी रक्षा मंत्री थे। डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। सरकार प्रेम कुमार धूमल की थी। जब शिलान्यास किया तो उनके नाम की पट्टिका उतारकर छिपा दी गई। हम शिलान्यास की पट्टिका को दोबारा वहां स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed