फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm Sukhvinder Sukhu will meet workers every Wednesday and the general public on Friday

Himachal: हर बुधवार को कार्यकर्ताओं, शुक्रवार को आम जनता से मिलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

आम जनता से मुलाकात की शुरुआत सात जून को सचिवालय में लगाए गए जनता दरबार से कर दी गई है। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Sukhu will meet workers every Wednesday and the general public on Friday
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब हर बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और शुक्रवार को आम जनता से मिलेंगे। आम जनता से मुलाकात की शुरुआत सात जून को सचिवालय में लगाए गए जनता दरबार से कर दी गई है। सप्ताह के अन्य दिनों में मुख्यमंत्री सरकारी कामकाज को निपटाएंगे। हिमाचल प्रदेश में चुनाव समाप्त होते ही अब सरकारी कामकाज ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में भर्तियां करने सहित अन्य विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से बजट घोषणाओं पर हुए काम को लेकर ब्योरा भी मांग लिया है।

विज्ञापन


करीब 80 दिन तक लगी चुनाव आचार संहिता के कारण प्रदेश में कई कार्य लंबित हो गए हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री ने कामकाज में और तेजी लाने का फैसला लिया है। सभी कैबिनेट मंत्रियों को भी विभागीय कामकाज की समीक्षाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। सप्ताहभर सचिवालय में मिलने के लिए आने वाले लोगों का तांता न लगे रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री ने सप्ताह में दो दिन मुलाकात करने के लिए आरक्षित कर दिए हैं। अब हर बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात करने के लिए कार्यकर्ताओं को पहले से समय लेने को कहा गया है। इसके अलावा आम जनता के लिए शुक्रवार को खुला दरबार लगाया जाएगा।

विज्ञापन

नए विधायकों की शपथ के बाद होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक
हिमाचल प्रदेश में नए विधायकों की 12 जून को प्रस्तावित शपथ के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है। हालांकि इस बाबत अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि 12 जून की शाम को शिमला में बैठक बुलाने की तैयारी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पार्टी के चार नए विधायकों राकेश कालिया, अनुराधा राणा, कैप्टन रंजीत सिंह राणा और विवेक शर्मा का अन्य विधायकों से औपचारिक परिचय करवाएंगे। लोकसभा चुनावों में मिली हार को लेकर भी इस दौरान मंथन किया जाएगा। प्रदेश में सरकार और संगठन की मजबूती को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed