फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu sounded the election trumpet from Kutlahar, said sellable and greedy MLAs will not run

Himachal News: सीएम सुक्खू ने कुटलैहड़ से किया चुनावी शंखनाद, बोले- बिकाऊ और खाऊ विधायक नहीं चलेंगे

Thu, 04 Apr 2024 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 10:50 PM IST
सार

देवेंद्र भुट्टो के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागियों और भाजपा पर जमकर हमले किए। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu sounded the election trumpet from Kutlahar, said  sellable and greedy MLAs will not run
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ से किया चुनावी शंखनाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागियों और भाजपा पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि बिकाऊ और खाऊ विधायकी करने वाले विधायक नहीं चलेंगे। यह सच और झूठ की लड़ाई है। झूठ परस्त होगा और सच की ही जीत होगी। ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूरकलां में गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मैं सच के साथ खड़ा हूं। विधानसभा की 6 सीटों के साथ लोकसभा की चारों सीटें भी जीतेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वक्त टिकट की लड़ाई का नहीं है, न्याय और अन्याय की लड़ाई है। टिकट के सभी दावेदार, कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर जीत हासिल करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाएं। वह खुद भी हर एक विधानसभा क्षेत्र की पंचायत और गांव का भी दौरा करेंगे। इस बार धनबल नहीं, जनबल हमारे साथ है। भाजपा हमेशा ही धनबल की राजनीति करती आई है। चुनावों में जनबल ही भाजपा को आईना दिखाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों के जाने के बाद भाजपा में विद्रोह हो गया है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पहले अपना कुनबा संभाले। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने अपनी विधायकी बेची है, वह सेवा भाव से राजनीति करने नहीं आए हैं, बल्कि लूटपाट करने आए हैं और यह बिकाऊ विधायक न तो कांग्रेस पार्टी में चलेंगे और न ही बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी व कार्यकर्ता इनको टिकने देंगे। सीएम ने कहा कि हाईकमान ने सर्वे करवाया है। दावेदारों की लिस्ट ज्यादा है, लेकिन जो सर्वे में सबसे ऊपर आए हैं, उनके साथ सभी दावेदारों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और भाजपा को सबक सिखाना है।

विज्ञापन

भाजपा को ले डूबेंगे नवग्रह
सीएम ने कहा कि इन बिकाऊ विधायकों की भ्रष्टाचार ही एकमात्र कमाई है। बीजेपी में शामिल करने के बाद भाजपा के लोग अब खुद परेशान हो गए हैं और कह रहे हैं कि यह नवग्रह अब भाजपा को भी ले डूबेंगे। उन्होंने कहा कि 35 साल के राजनीतिक जीवन के सफर में ऐसी दूषित राजनीति पहली बार देखने को मिली है। जब हिमाचल में आपदा आई तो केंद्र ने एक पैसे की भी मदद नहीं की। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलना हुआ। लेकिन राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। इसके चलते केंद्र सरकार के आगे नहीं झुके।

जब भी घर जाता हूं, मां मुझे देती है 500 रुपये
सीएम ने कहा कि जब भी मैं घर जाता हूं तो मां अपनी पेंशन से 500 रुपये देती है। कहती है कि बेटा पुरानी पेंशन बहाल करके कर्मचारियों के साथ न्याय किया है। आपदा में जो काम किया है, उसके लिए वर्ल्ड बैंक और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी सराहना की है। सरकार ने आवश्यकता पड़ी तो आपदा और बचाव कार्यों के लिए भी नियम बदल डाले।

लोकसभा सीट का उम्मीदवार ऊना से होना चाहिए : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को मंच पर ही कहा कि हमीरपुर से मुख्यमंत्री हैं और अब हमें सांसद ऊना से चाहिए। इसलिए लोकसभा सीट का चेहरा ऊना का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं मंच से दावा करता हूं कि ऊना की दो विधानसभा सीटों में एक भी भाजपा नहीं जीतेगी। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत की ओर से महिलाओं की इज्जत करने से जुड़े बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यह बताएं कि महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपये की राशि को रुकवाने जयराम ठाकुर चुनाव आयोग के पास क्यों पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग से अनुमति मिल गई तो 30 अप्रैल से ही राशि भेजी जानी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed