फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu shifted to govt residence Oakover

Shimla News: सरकारी आवास ओकओवर में शिफ्ट हुए मुख्यमंत्री सुक्खू

Fri, 10 Mar 2023 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सुक्खू राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में रह रहे थे।  सरकारी आवास ओकओवर में कुछ मरम्मत कार्य के चलते मुख्यमंत्री को यहां शिफ्ट करने में देरी हुई। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu shifted to govt residence Oakover
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी आवास ओकओवर शिमला में शिफ्ट हो गए हैं। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सुक्खू राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में रह रहे थे। सरकारी आवास ओकओवर में कुछ मरम्मत कार्य के चलते मुख्यमंत्री को यहां शिफ्ट करने में देरी हुई। अब पूजा-पाठ करवाने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार से ओकओवर में रहना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ओकओवर में दिन भर अधिकारियों सहित कांग्रेस नेताओं का आना जाना लगा रहा।

विज्ञापन


आवश्यकता वाले संस्थानों को खोले सरकार : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार ने आवश्यकता वाले संस्थानों और कार्यालयों को खोलने की मांग की है। शुक्रवार को विधायक सदन मेट्रोपाेल में अपने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद राठौर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए कई संस्थान खोले। चुनाव से पहले बिना बजट प्रावधान किए संस्थान खोले गए। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही अप्रैल 2022 के बाद खुले कार्यालयों और संस्थानों को बंद किया है। इसमें ठियोग विधानसभा के तहत बड़ा गांव और मतियाना में दो सब तहसील भी शामिल हैं। राठौर ने कहा कि सरकार से जनहित में इन दोनाें सब तहसीलों को खोलने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed