फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu said- State govt is considering ranking the colleges

Himachal: सीएम सुक्खू बोले-कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही राज्य सरकार

Sat, 23 Nov 2024 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 09:02 PM IST
सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही हैं। प्रदेश में लगभग 138 कालेज हैं और उनकी रैंकिंग का फार्मूला तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- State govt is considering ranking the colleges
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली में पूर्व छात्र एसोसिएशन के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि कॉलेज में आर्ट्स ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल और पार्किंग दो वर्ष में तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन करने वाली पूर्व छात्र एसोसिएशन को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं और पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कॉलेजों की रैंकिंग करने पर विचार कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में लगभग 138 कालेज हैं और उनकी रैंकिंग का फार्मूला तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम कॉलेजों और सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं को सुदृढ़ करना चाहते हैं। राज्य सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है और इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विधवाओं के 23 हजार बच्चों को 27 वर्ष तक शिक्षा का खर्च उठाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है, ताकि कोई भी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन


इस योजना के तहत पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जा रहा है और विदेश में पढ़ाई के लिए भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगले बजट में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे तथा इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र पर भी विशेष जोर होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के संसाधनों को लुटाया, लेकिन वर्तमान सरकार प्रदेश के संसाधनों का लाभ प्रदेश के लोगों को प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गाय का दूध 45 रुपये तथा भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के हाथ में पैसा आएगा तो प्रदेश में समृद्धि आएगी।   मेरे मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मेरे खिलाफ कॉलेज में चुनाव लड़ा था, लेकिन जीता मैं ही था। सभी छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया करते थे, लेकिन सबकी सोच संस्थान को मजबूत करने की थी। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहना चाहिए और राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य विभिन्न सुविधाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश  संदीप शर्मा ने कहा कि आज कॉलेज के पुराने दोस्तों के साथ दोबारा मिलकर अच्छा लगा और कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का उनके कॅरियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसके लिए वह संस्थान के हमेशा ऋणी रहेंगे।

यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं इस प्रतिष्ठित संस्थान का विद्यार्थी रहा हूं, जहां से निकले विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में आगे हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मेहनती व्यक्ति हैं और कठोर परिश्रम के बाद एक आम परिवार से निकलकर आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने छात्रों से कड़ी मेहनत करने और नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, लोक सेवा आयोग की सदस्य अंजू शर्मा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, पूर्व महापौर संजय चौहान और सचिव शिक्षा राकेश कंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिमाचल में पांच गुटों में बंटी भाजपा : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। इनमें जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और कांग्रेस के पूर्व सदस्यों का एक समूह शामिल है, जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन्हें अब ईस्ट इंडिया कंपनी कहा जाता है। सुक्खू ने प्रदेश में सहयोगात्मक राजनीति के बजाय अवरोधकारी राजनीति करने के लिए भाजपा की आलोचना की। भाजपा प्रदेश की जनता के हितों की बात और अपने पांच साल के प्रदर्शन पर चर्चा करने से बचती है। इसके बजाय भाजपा के नेता शौचालय और समोसे जैसे मामलों पर ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। जनता को यह जानने का हक है कि उनके शासन में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के स्तर में गिरावट क्यों आई।

सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि विपक्ष नीति-आधारित आलोचना में शामिल नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से उन पर निशाना साध रहा है। कहा, विपक्ष के प्रयासों के बावजूद वर्तमान सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। पिछले दो वर्षों में सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, जो विपक्ष के लिए चिंता का विषय बन गया है। सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल किया कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में 21वें स्थान पर क्यों पहुंचा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने शानदार उपलब्धियां अर्जित की हैं। मनरेगा मजदूरी में 60 रुपये की वृद्धि और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार निर्णायक कदम उठाएगी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।



 

वायनाड़ उपचुनाव में जीत पर प्रियंका गांधी को बधाई
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वायनाड़ उपचुनाव में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई दी। कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत उनके चुनावी सफर में मील का पत्थर है और इससे कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। कहा कि यह उनकी लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने वायदों को पूरा करने और प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, भाजपा राज्य की प्रगति में बाधा उत्पन्न कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed