फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Forest Development Corporation will start mining in Beas river for the first time

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- ब्यास नदी में पहली बार खुद खनन शुरू करेगा वन विकास निगम

Mon, 29 Jul 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jul 2024 06:29 PM IST
सार

 सोमवार को वन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। उन्होंने दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Forest Development Corporation will start mining in Beas river for the first time
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने वन निगम बीओडी बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) मंजूरी के बाद राज्य वन विकास निगम पहली बार ब्यास नदी में खुद खनन गतिविधियां शुरू करेगा। सोमवार को वन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। उन्होंने दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही चल रही परियोजनाओं के दायरे में आने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति डीएफओ स्तर के अधिकारियों को देने की संभावनाएं तलाशने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने निगम के डिपो में रखी इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए, ताकि इसे खराब होने से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने को 100 वनवीर नियुक्त किए जाएंगे। इस दौरान निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम को मुख्यमंत्री को 51 लाख का चेक भी भेंट किया। बैठक में वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रधान सचिव वन अमनदीप गर्ग, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक पबनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

निगम के 227 कर्मियों को वित्तीय लाभ
निदेशक मंडल ने 2022-23 से निगम के 227 कर्मियों को वित्तीय लाभ देने को स्वीकृति प्रदान की। वहीं, दैनिक भोगियों की दिहाड़ी 400 रुपये करने, सभी कर्मियों को 1 अप्रैल 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की एक और किस्त जारी करने, दो वर्ष अनुबंध काल पूरा करने वाले 80 कर्मियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया।

मानसून के दौरान गिरे पेड़ों से कमाए 2.50 करोड़
निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 2.17 करोड़, 2022-23 में आठ करोड़ और 2023-24 में 10.04 करोड़ का लाभ अर्जित किया। पिछली बरसात में शिमला शहर में 618 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए थे जिनकी लकड़ी बेचकर निगम ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed