{"_id":"6a199c68f58f889c7f082c3f","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-reviews-himcare-raises-pending-liabilities-issue-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमकेयर की सीएम सुक्खू ने की समीक्षा, लंबित देनदारियों का मुद्दा भी उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमकेयर की सीएम सुक्खू ने की समीक्षा, लंबित देनदारियों का मुद्दा भी उठा
Fri, 29 May 2026 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 May 2026 07:32 PM IST
सार
हिमकेयर योजना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उच्चस्तरीय बैठक कर योजना की वर्तमान स्थिति, वित्तीय देनदारियों और अनियमितताओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उच्चस्तरीय बैठक कर योजना की वर्तमान स्थिति, वित्तीय देनदारियों और अनियमितताओं की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने योजना के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र लोगों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। विजिलेंस हिमकेयर मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने पहले ही विजिलेंस को निर्देश दिए हैं कि योजना में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों की लंबित देनदारियों का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं होने देगी और अस्पतालों की वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह भी निर्देश दिए कि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा योजना के तहत लाभार्थियों को सुविधाएं सुचारु रूप से मिलती रहें।
विज्ञापन