Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu pays tribute to Dr Bhimrao Ambedkar on his death anniversary

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चौड़ा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Sat, 06 Dec 2025 01:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Dec 2025 01:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक महान राजनीतिज्ञ और सामाजिक उन्नायक थे। उन्होंने समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu pays tribute to Dr Bhimrao Ambedkar on his death anniversary
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चौड़ा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत रत्न और भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शिमला के चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक महान राजनीतिज्ञ और सामाजिक उन्नायक थे। उन्होंने समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करते समय सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी विरासत आधुनिक भारत को आकार दे रही है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप महापौर उमा कौशल, महाधिवक्ता अनूप रत्न, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व महापौर, पार्षद, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed