{"_id":"651ae710754fdf6348078594","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-met-sonia-and-priyanka-gandhi-informed-about-the-work-of-the-govt-sipped-tea-at-a-dhaba-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सोनिया और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, सरकार के कामकाज से कराया अवगत, संजौली के ढाबे में पी चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सोनिया और प्रियंका गांधी से मिले सीएम सुक्खू, सरकार के कामकाज से कराया अवगत, संजौली के ढाबे में पी चाय
Mon, 02 Oct 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Oct 2023 09:23 PM IST
सार
सोमवार शाम करीब 7:00 बजे शिमला से छराबड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोनिया और प्रियंका गांधी को सरकार के कामकाज और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटा गांधी परिवार के साथ गुफ्तगू की।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने संजौली के ढाबे में पी चाय।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के छराबड़ा पहुंचकर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे शिमला से छराबड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोनिया और प्रियंका गांधी को सरकार के कामकाज और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटा गांधी परिवार के साथ गुफ्तगू की। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य कोई भी मंत्री या नेता प्रियंका गांधी के घर के अंदर नहीं गए। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों के लिए जारी किए गए विशेष आपदा राहत पैकेज की जानकारी से मुख्यमंत्री ने सोनिया और प्रियंका गांधी को अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष आर्थिक राहत नहीं दी गई है। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से काम चला रही है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल में कांग्रेस की जीत होने की बात भी कही। छराबड़ा से वापस आते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू कुछ देर संजौली बाजार में रुके। यहां पुराने दोस्तों के मिलकर उन्होंने कॉलेज के दिनों को याद किया। मुख्यमंत्री ने संजौली स्थित मशहूर पप्पी ढाबे में चाय भी पी। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, सुशांत कपरेट सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन