फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhvinder Sukhu distributes compensation of Rs 14 crore to the disaster affected families in Hamirpur

CM Sukhu: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद होगा कैबिनेट विस्तार, आपदा प्रभावितों को बांटे 14 करोड़

Mon, 27 Nov 2023 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 11:30 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि भाजपा नेताओं और सांसदों को इतनी भी शर्म नहीं है कि केंद्र सरकार से हिमाचल के हिस्से के 4,950 करोड़ रुपये का क्लेम देने का ही आग्रह कर आएं।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu distributes compensation of Rs 14 crore to the disaster affected families in Hamirpur
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। यह भी कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जल्द कांग्रेस प्रत्याशी का पता लगेगा। सीएम सुक्खू ने रविवार को गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद यह बात कही। सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मेडिकल कॉलेज की चिंता छोड़ हमीरपुर-ऊना रेलवे लाइन की सोचें।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज कांग्रेस पार्टी की देन है, जिसे वह लेकर आए हैं। दरअसल पिछले दिनों दिशा की बैठक में अनुराग ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माण में देरी और स्टोन क्रशर बंद किए जाने तथा बाद में खोलने के फैसले में भ्रष्टाचार की बू आने की आशंका जताई थी। अनुराग के बयान पर सुक्खू ने कहा कि यह प्रश्न केंद्रीय मंत्री को पूर्व भाजपा सरकार के समय पूछना चाहिए था। प्रदेश में सभी क्रशर भाजपा सरकार के समय खोले गए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने वही क्रशर खोले, जिनमें सभी दस्तावेज पूरे पाए गए हैं। सांसद होने के नाते वह इसकी लिखित शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को विशेष आपदा पैकेज दिलाने के लिए भाजपा सांसद और नेता प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। प्रदेश के हिस्से का 4,950 करोड़ रुपये का आपदा का क्लेम भी भाजपा नेताओं के कारण ही नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने आपदा के बाद 9,900 करोड़ रुपये का संशोधित क्लेम नोट केंद्र सरकार को भेजा हुआ है। भाजपा नेता चिल्ला रहे हैं कि 10,000 करोड़ का कर्ज ले लिया। उनके पास कोई दस्तावेज हैं तो दें, लिमिट 6,600 करोड़ है तो 10,000 करोड़ रुपये कर्ज कैसे ले सकते हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा नेताओं और सांसदों को इतनी भी शर्म नहीं है कि केंद्र सरकार से हिमाचल के हिस्से के 4,950 करोड़ रुपये का क्लेम देने का ही आग्रह कर आएं।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नगर निगम चुनाव में विधायकों के मतदान वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस ने कोई भी नया संशोधन नहीं किया है। पूर्व सरकार के समय ही वोटिंग एक्ट में ही इसका प्रावधान था। प्रदेश के 75 साल के इतिहास में पहली दफा 1100 करोड़ के राजस्व की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इससे पहले सीएम सुक्खू ने हमीरपुर जिले के आपदा प्रभावितों को 14 करोड़ रुपये जारी किए। साथ ही 13 मेधावियों को टैब भी दिए।

धौलासिद्ध, लूहरी और सुन्नी परियोजना का हक लेकर रहेंगे
सीएम ने  कहा कि धौलासिद्ध, लूहरी और सुन्नी बिजली परियोजनाओं में भी हिमाचल के लोगों को अधिकार लेकर रहेंगे। षआपदा प्रभावित जिनके घर तबाह हो गए हैं उन्हें नए घरों में बिजली व पानी का नि:शुल्क कनेक्शन तथा 280 रुपये प्रति बोरी की दर से सीमेंट उपलब्ध करवाया जाएगा।  20 हजार विधवाओं और एकल नारियों के लिए बजट में बड़ी योजना लाई जाएगी।

30 फीसदी महिला कांस्टेबल बनेंगी कमांडो
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में महिला कांस्टेबल कमांडो को तीस फीसदी आरक्षण देने की सीएम सुक्खू ने घोषणा की है। नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार 1200 से अधिक महिला एवं पुरुष कांस्टेबल की फोर्स की भर्ती करने जा रही है।

धर्माणी मंत्री पद की दौड़ में आगे, दूसरे नाम से नहीं छंटी धुंध

 कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के बाद अब खुद मुख्यमंत्री सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार पर आए बयान से मंत्री पद के तलबगारों की धड़कनें अब फिर तेज हो गई हैं। तीन दिसंबर को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं तो 11 दिसंबर को सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

ऐसे में दोनों नेताओं के बयानों से लग रहा है कि कैबिनेट विस्तार तीन से 11 दिसंबर के बीच हो सकता है। मंत्री पद की दौड़ में घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी आगे हैं, वहीं दूसरे नाम पर से अभी धुंध नहीं छंटी है। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली चल रहे हैं। सुक्खू पहले भी एक मंत्री बिलासपुर और एक कांगड़ा से बनाने का बयान दे चुके हैं।

ऐसे में जहां राजेश धर्माणी का मंत्री बन सकते हैं तो दूसरे नाम पर अभी सस्पेंस है। हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से नजदीकी के चलते और जातीय संतुलन साधने के लिए कांगड़ा से मंत्री पद की दौड़ में जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा आगे हैं। हालांकि कांगड़ा में कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मंत्री बनने के लिए जोर-आजमाइश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed