फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu adopted the Monal bird, it is our responsibility to protect wildlife

Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गोद लिया मोनाल, वन्यजीवों के संरक्षण की अपील

Tue, 08 Oct 2024 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 09:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मोनाल पक्षी को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पार्कों और चिड़ियाघरों में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों को गोद लें। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu adopted the Monal bird, it is our responsibility to protect wildlife
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मोनाल पक्षी को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पार्कों और चिड़ियाघरों में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों को गोद लें। उन्होंने कहा कि जानवरों को गोद लेने से उनकी देखभाल में मदद मिलती है। इससे प्रकृति के संरक्षण की दिशा में लोगों की समझ और प्रतिबद्धता बढ़ती है।

विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी के गेयटी थियेटर में 73वें वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम ने विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया। सुक्खू ने तीतर प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश के चिड़ियाघरों के लिए एकीकृत टिकट प्रणाली विकसित करने का भी वादा किया। उन्होंने स्पीति घाटी के ‘सरचू’ को संरक्षण रिजर्व के रूप में शामिल करने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, बर्फ से ढकी चोटियों और अनमोल वन्य जीवों की रक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखें। उन्होंने ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 680 करोड़ रुपये की लागत से देहरा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर के निर्माण की प्रगति की जानकारी दी, जो जून 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरणय ज्यूलॉजिकल पार्क और स्पीति वाइल्ड लाइफ डिविजन के लिए दो नई वेबसाइटों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रतन, अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल पवनेश शर्मा और वन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

इन्हें मिले पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने जिला शिमला के शिल्ली गांव के लायक राम और शवानु राम को वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया। विभाग के सुभाष चंद, हरि कृष्ण, बिसु राम और रोशन लाल को भी नवाजा। चित्रकला स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में सोलन की जागृति को पहला, कुल्लू की तान्या ने दूसरा और सोलन के अर्जित ने तीसरा स्थान हासिल किया। माध्यमिक श्रेणी में मंडी के प्रांशुल ने पहला, डलहौजी के शुभम ने दूसरा और हमीरपुर के आदित्य, सोलन के रोहिन ने तीसरा, मिडल स्कूल श्रेणी में धर्मपुर की आलिया ने पहला, डलहौजी के दयाप्रीत ने दूसरा और हरिपुर के आर्यन ने तीसरा, प्राइमरी स्कूल श्रेणी में डलहौजी के आदविक ने पहला, हमीरपुर के दिव्यांश ने दूसरा और अयाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फोटोग्राफी की ओपन कैटेगरी में अमित ने पहला, दीपक ने दूसरा और आमिर ने तीसरा, विभागीय श्रेणी में मनोज ने पहला, अक्षय ने दूसरा और प्रवीन ने तीसरा, वृत्तचित्र प्रतियोगिता में विनय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। मिनी मैराथन में लड़कियों की श्रेणी में विपाशा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि यानमिका ने दूसरा और सुमन ने तीसरा, लड़कों की श्रेणी में गुरुचरण ने पहला स्थान प्राप्त किया, सुखविंदर ने दूसरा और ध्रुव ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। साइकिल रेस में वंश कालिया ने बॉयज केटेगरी अंडर-19 सिंगल लूप वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांश दूसरे और युगल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स कैटेगरी में सिंगल लूप वर्ग में दिविजा सूद ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीना देवी दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि कश्वी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन डबल लूप में आकाश पहले स्थान पर रहे, जबकि यश शर्मा दूसरे और गुरप्रीत पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed