फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu will inaugurate mukhyamantri sabal yojana from Nadaun

CM Sukhu: नादौन से शुरू होगी सबल योजना, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे शुभारंभ

Sat, 02 Sep 2023 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Sep 2023 05:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सबल योजना के माध्यम से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों और उनके साथियों के बीच की खाई को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu will inaugurate mukhyamantri sabal yojana from Nadaun
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चार सितंबर को नादौन से मुख्यमंत्री सबल योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का मकसद दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा ने बताया कि नादौन के गौना करौर स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सक्षम जिला हमीरपुर के 120 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के शिक्षकों और बच्चों लिए चार अन्य कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सबल योजना के माध्यम से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों और उनके साथियों के बीच की खाई को दूर किया जाएगा। प्रदेश की स्कूली शिक्षा में परिवर्तन लाने के लिए इस मौके पर मुख्यमंत्री अभ्यास हिमाचल और शिक्षक सहायक चैटबोट्स को भी लांच करेंगे। ये चैटबोट्स स्विफ्ट चैट एप पर उपलब्ध हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स की मदद से व्हाट्सएप की तरह उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


बच्चे कभी भी कहीं से भी और किसी भी फोन से अब तक पढ़ाए गए पाठ का अभ्यास कर सकते हैं। ये एक क्विज आधारित होगा, इसमें वीडियो भी होंगे। इसका इस्तेमाल बच्चे और शिक्षक क्लास में और बेहतर पढ़ने और पढ़ाने के लिए करेंगे। इस अवसर पर संपर्क फाउंडेशन के संपर्क साइंस टीवी कार्यक्रम को भी लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लक्ष्य गतिविधियों के साथ कक्षा में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना, शिक्षकों की क्षमताओं का विकास करना, शिक्षण को व्यवस्थित एवं आसान बनाना और सीखने के परिणामों में सुधार करके हिमाचल प्रदेश के राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना है।


यह कार्यक्रम संपर्क फाउंडेशन, समग्र शिक्षा के साथ मिलकर हिमाचल में चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के जिला हमीरपुर , सोलन और शिमला के 400 स्कूल शामिल किए गए हैं। समग्र शिक्षा के इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed