फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu Statement On Karnataka Election Results 2023

Himachal: कर्नाटक में जीत पर सीएम सुक्खू बोले- हिंदुस्तान की जनता जब बदलाव करने पर आए तो बदल देती है

Sat, 13 May 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 May 2023 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र ने ये साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान की जनता जब बदलाव करने पर आती है तो बदल देती है।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu Statement On Karnataka Election Results 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के घोषणापत्र में भी हिमाचल की तरह गारंटियां दी हैं। राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया। जब वह चार मई को नगर निगम शिमला के चुनाव परिणाम आने के बाद कर्नाटक गए तो लग रहा था कि वहां कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। शनिवार को सुक्खू ने कहा कि इस लोकतंत्र ने यह साबित कर दिया है कि हिंदुस्तान की जनता जब बदलाव करने पर आए तो बदल देती है। शिमला नगर निगम में 1985 के बाद सबसे ज्यादा 24 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। आज कर्नाटक ने नया इतिहास रचा है। वह कर्नाटक के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। सब लोग उनकी खुशी में अपने को शामिल करते हैं। हुबली में जब गए तो वहां लाखों की भीड़ इकट्ठा हुई।

विज्ञापन


इस जीत की शुरुआत हिमाचल से हुई : प्रतिभा सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज यह खुशी का दिन है कि कर्नाटक में बहुत बड़ी जीत हुई है। खरगे को शुभकामनाएं दीं कि कर्नाटक में जीत हुई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस जीत की शुरुआत हिमाचल से हुई है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश को जीता और उसके बाद नगर निगम शिमला को जीता।
विज्ञापन


कर्नाटक में भी हिमाचल का मॉडल अपनाया : अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, जब कर्नाटक में बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस की जड़ें बहुत गहरी हैं। इन चुनाव में बहुत बड़ा योगदान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिया है। आने वाले वक्त में पांच राज्यों के चुनाव में इस जीत का फर्क पड़ेगा। जिस ढंग से राहुल गांधी से व्यवहार किया, वह सारा देश देख रहा है। भाजपा ने बहुत बड़ी धनशक्ति का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के कदम अब रुकने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने वाले हैं। भाजपा के साथ लड़ाई सबने लड़ी, जो शुरुआत हिमाचल प्रदेश में लड़ी। कर्नाटक में भी हिमाचल का मॉडल अपनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed