फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh sukhu said tourism activities in Manali will be started with in a month

CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- एक महीने में मनाली में पर्यटन गतिविधियां होंगी सुचारू

Thu, 03 Aug 2023 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि पिछले दिन वह खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ पुराने संपर्क मार्ग से मनाली गए हैं। मनाली शहर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नदी के साथ लगते क्षेत्रों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
CM sukhvinder singh sukhu said tourism activities in Manali will be started with in a month
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक-दो महीने में प्रदेश के सभी पर्यटन क्षेत्र सुचारू कर दिए जाएंगे। वहीं, मनाली के पर्यटन को सुचारू करने में एक महीने का समय लगेगा। सीएम ने बुधवार को नई दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मनाली को संपर्क मार्ग से जोड़ दिया गया है, पर स्थायी आधारभूत ढांचा विकसित करने में थोड़ा वक्त लगेगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पिछले दिन वह खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ पुराने संपर्क मार्ग से मनाली गए हैं। मनाली शहर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। नदी के साथ लगते क्षेत्रों को नुकसान हुआ है। कुल्लू की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। धर्मशाला, शिमला, डलहौजी आदि पर्यटन स्थल खुले हैं। लोग हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं।

विज्ञापन

यहां धार्मिक पर्यटन क्षेत्र भी ठीक हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछले दिनों बारिश ने प्रदेश में बहुत कहर बरपाया है। प्रदेश की जनता ने इसका सामना किया। कोटखाई में नाले में सेब बहाने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने प्लांट किया है। अगर उस क्षेत्र का दौरा करेंगे तो वस्तुस्थिति सामने आएगी। 

कल पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मिल गया है। सुक्खू प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्थिक मदद मांगेंगे। उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात संभव है। सुक्खू कांग्रेस आलाकमान के नेतृत्व से भेंट कर सरकार और संगठन के विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed