फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said PM should tell where was the money given to Himachal during disaster

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया, आंकड़ों के साथ करें बात

Fri, 24 May 2024 09:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 09:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कहां धन दिया। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said PM should tell where was the money given to Himachal during disaster
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : Sukhvinder Singh Sukhu

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कहां धन दिया। आंकड़ों के साथ प्रधानमंत्री को हिमाचल दौरे पर बात करनी चाहिए। हिमाचल को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का पैसा मिला है, जो आपदा आए या न आए, मिलता ही है। प्रदेश सरकार ने 9900 करोड़ रुपये का संशोधित क्लेम नोट केंद्र सरकार को भेजा था, उसमें से भी कोई राशि नहीं मिली। भाजपा नेता झूठ बोलना छोड़कर यह बताना शुरू करें कि कितनी विशेष राहत राशि हिमाचल को केंद्र ने दी है।

विज्ञापन


'प्रधानमंत्री को नहीं बोलना चाहिए झूठ'
मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कोट, चौरी व टौणी देवी में जनसभाओं को संबोधित करते कहा कि मोदी जी कह रहे हैं कि महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिले। उन्हें शायद जयराम ठाकुर ने गलत जानकारी दे दी। प्रधानमंत्री को झूठ नहीं बोलना चाहिए। लाहौल स्पीति में महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन मिलना शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री को जयराम ठाकुर को पूछना चाहिए कि वह 1500 रुपये रुकवाने चुनाव आयोग में क्यों गए। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र बिके और आपदा में नहीं दिखे। उनके कई क्रशर पार्टनरशिप में हैं, वह अपने काम करवाने ही आते थे। राज्यसभा चुनाव से पहले फ्रेश जूस हमारे साथ पिया, अभिषेक मनु सिंघवी को जिताने की कसमें खाते रहे, लेकिन मुझे क्या पता था पहले ही खुद को बेच चुके हैं।
विज्ञापन


'अनुराग ठाकुर को भी लगी झूठ बोलने की आदत'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अनुराग ठाकुर को भी आजकल झूठ बोलने की आदत लग गई है। वह हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं। हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज 3 मार्च 2014 को मंजूर हुआ था, 2015 में नहीं। अनुराग झूठ बोलने की हद पार कर चुके हैं, उन्हें सच का ज्ञान नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर में लड़ाई ईमानदार व बेईमान के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed