{"_id":"63ac3ec4bc9af61a7d3e7f49","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-flu-like-symptoms-patients-covid-19-test-sample-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhvinder Sukhu: फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच भी होगी, अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhvinder Sukhu: फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच भी होगी, अफसरों को दिए निर्देश
Wed, 28 Dec 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पॉजिटिव केस सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोरोना जांच भी अवश्य करवाई जाए, जिससे उनका शीघ्र इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। सुक्खू ने स्वास्थ्य अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और मरीजों की बढ़ोतरी से निपटने के लिए वैक्सीन, आवश्यक कार्यबल तथा मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए। राज्य में आगंतुकों को कोविड-19 उचित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इससे संबंधित उचित निगरानी भी रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में 2,526 ऑक्सीजन युक्त समर्पित बिस्तर और 2046 कोविड समर्पित बिस्तर हैं।एनएचएम निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि राज्य में कोविड के 28 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से केवल तीन अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन