{"_id":"63ef8d7b4626303247099bbd","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-electric-vehicles-will-be-included-in-hrtc-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सरकार हिमाचल को 2025 तक बनाएगी हरित ऊर्जा राज्य, एचआरटीसी में इलेक्ट्रिक वाहनों का समावेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सरकार हिमाचल को 2025 तक बनाएगी हरित ऊर्जा राज्य, एचआरटीसी में इलेक्ट्रिक वाहनों का समावेश
Fri, 17 Feb 2023 08:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने और हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में विद्युत चालित(इलेक्ट्रिक) वाहनों के संचालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने परिवहन निगम के बेड़े में चरणबद्ध ढंग से विद्युत चालित बसें शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग को विद्युत चालित वाहनों से लैस कर दिया गया है। परिवहन निगम को विद्युत चालित वाहन निर्माताओं के साथ बैठक कर विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने को भी कहा। विद्युत चालित वाहनों की खरीद और चार्जिंग सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने तथा इसमें अपनाई जा रही अत्याधुनिक तकनीकों का अध्ययन भी किया जाए।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में रोजगार के अवसर सृजित करते हुए प्रदेश के युवाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। युवाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ई टैक्सी जैसी सुविधा प्रदान करने पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन