फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Singh Sukhu met Union Minister Nitin Gadkari and discussed key development projects of the state

Himachal News: छैला-ओच्छघाट सड़क को 200 करोड़ रुपये मंजूर; बैठक में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी स्वीकृति

Tue, 27 Jan 2026 02:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Jan 2026 02:05 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder Singh Sukhu met Union Minister Nitin Gadkari and discussed key development projects of the state
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन से कोटखाई और रोहड़ू तक पहुंचना जल्द ही आसान होने वाला है। छैला-ओच्छघाट सड़क के लिए केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी। सीआरआईएफ के तहत बजट स्वीकृत होने से सेब उत्पादकों को बड़ा लाभ होगा। सेब को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने के लिए राजधानी शिमला होकर जाने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गडकरी के समक्ष राज्य में सड़क अवसंरचना की मजबूती के संबंध में विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सीआरआईएफ के तहत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया। यह सड़क राजधानी शिमला को आठ जिलों सहित पड़ोसी राज्यों से जोड़ता है। उन्होंने शिमला से शालाघाट और भगेड़ से हमीरपुर तक अधिक से अधिक संख्या में सुरंगों के निर्माण का आग्रह किया। वहीं, पैकेज-चार के तहत फोरलेन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया, जिसमें चीलबाहल स्थित हमीरपुर बाईपास के छोर से भंगबार तक का हिस्सा और नया उत्तरी हमीरपुर बाईपास शामिल है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत मानसून सीजन के दौरान चीलबाहल से पक्का भरोह खंड में कई स्थानों पर भारी क्षति पहुंची है और पिछले पांच से छह वर्षों में इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य नहीं किया गया। यह सड़क विभिन्न धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने एनएच-03 के चिलबाहल से पक्का भरोह खंड को विकास एवं रखरखाव कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) को सौंपने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने एनएचएआई की ओर से 38.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने की भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने इस राशि को मंजूरी प्रदान करते हुए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed