फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu interacted with tourists in shimla on mall road

CM Sukhvinder Sukhu: नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने की पर्यटकों से बातचीत

Sat, 31 Dec 2022 11:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 11:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने माल रोड पर सादा पान भी खाया। सीएम ने पान वाले दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया और बकाया नहीं लिया।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu interacted with tourists in shimla on mall road
पर्यटकों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष-2022 की आखिरी शाम को शिमला के माल रोड पर सैर की तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सुक्खू ने कहा कि वह शिमला में ही पले बढ़े हैं। रिज और माल रोड पर आम आदमी की तरह घूमने आया हूं। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, अनिरुद्ध सिंह तथा सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ थे।

विज्ञापन


माल रोड पर सीएम ने सादा पान भी खाया। सीएम सुक्खू के अलावा स्कैंडल प्वाइंट पर उनके साथ मौजूद तीन विधायकों ने भी पान खाया। सीएम ने पान वाले दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया और बकाया नहीं लिया। सीएम ने कहा कि आपके यहां से वहां काफी सालों से पान खाते रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2023 की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष-2023 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से वर्ष-2023 में प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed