फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder singh sukhu inaugurated holi mela sujanpur

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली

Sun, 05 Mar 2023 08:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

रविवार से शुरू यह मेला चार दिन तक चलेगा। इस मेले में हिमाचल के अलावा राजस्थान, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu inaugurated holi mela sujanpur
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। मुख्यमंत्री ने यहां पगड़ी बांधने के बाद भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इसके बाद प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद वह सीधे ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहुंचे। यहां पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, उद्योग विभाग समेत विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन बजे सुजानपुर पहुंचना था, लेकिन रविवार को चंडीगढ़ में एक अन्य कार्यक्रम के चलते वह एक घंटा देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से अपने चॉपर में सवार होकर शाम को करीब साढ़े चार बजे पुलिस बटालियन जंगलबैरी पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक, एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू समेत अन्य अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


सुजानपुर चौगान में पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों से पूरा शहर गूंज उठा। रविवार से शुरू यह मेला चार दिन तक चलेगा। इस मेले में हिमाचल के अलावा राजस्थान, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंचे हैं। मैदान में लोगो के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं। रविवार को पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक काका के नाम रही। इसके अलावा कुसुम जस्सी, गौरव कौंडल समेत अन्य हिमाचली लोक कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार कुलदीप शर्मा मुख्य कलाकार होंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक शिवजोत के नाम होगी। होली उत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या महिलाओं के नाम रहेगी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के कारण महिला कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगी। आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक मन्नत नूर अपनी प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed