{"_id":"6523b8a64ecc8149e701131a","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-in-congress-working-committee-meeting-in-delhi-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल सरकार भी करवा सकती है जातीय जनगणना, कांग्रेस की बैठक में सीएम सुक्खू भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल सरकार भी करवा सकती है जातीय जनगणना, कांग्रेस की बैठक में सीएम सुक्खू भी रहे मौजूद
Mon, 09 Oct 2023 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:15 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव का जिम्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर रहेगा। ऐसे में उनके लिए यह चुनाव चुनौती से कम नहीं होगा। केंद्र में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर हिमाचल सरकार भी जातीय आधार पर जनगणना शुरू कर सकती है। संभावित है कि दिल्ली से शिमला लौटकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसकी घोषणा कर सकते हैं। यह मामला बुधवार को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा या फैसले के लिए जा सकता है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सुक्खू ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन
बैठक के बाद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चार घंटे हमारी जातीय जनगणना पर चर्चा हुई। यह ऐतिहासिक निर्णय कांग्रेस कार्यसमिति ने लिया है और आम सहमति से लिया है। हमारे मुख्यमंत्रियों ने फैसला लिया है कि वह भी राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में जातीय जनगणना को आगे बढ़ाएंगे। इससे साफ हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में भी यह जनगणना होगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि बैठक में कहा गया है कि हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिस एकजुटता से चुनाव लड़ा, उसी तरह से छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में प्रदर्शन करना होगा। केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की गारंटियों को जनता के बीच मजबूती से लेना जाना होगा। पार्टी नेताओं को आपसी मनमुटाव दूर कर जीत का पाठ भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन