फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu will hoist the Tiranga Flag at state level Independence Day function in Dehra today

Independence Day 2024: देहरा में आज राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम फहराएंगे तिरंगा

Thu, 15 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

गुरुवार को कांगड़ा के देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 

विज्ञापन
CM Sukhu will hoist the Tiranga Flag at state level Independence Day function in Dehra today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीरवार को जिला कांगड़ा के देहरा में आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को इस दौरान महंगाई भत्ता देने की घोषणा के आसार हैं। महिलाओं और युवाओं को केंद्रित करते हुए घोषणाएं भी होने की संभावना है। समारोह के दौरान हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और विशिष्ट सम्मान पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर शिमला से देहरा के लिए रवाना हुए। 15 से 18 अगस्त तक मुख्यमंत्री कांगड़ा और हमीरपुर जिले के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सीएम दोनों जिलों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 18 अगस्त की शाम को मुख्यमंत्री के शिमला लौटने का कार्यक्रम है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर की देखरेख में चल रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में शामिल होने के लिए शिमला से देहरा के लिए रवाना हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पालमपुर के डॉ. राजेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को प्रेरणा स्रोत सम्मान मिलेगा। कुल्लू के केहर सिंह, सोलन के केशव राम, सहायक आयुक्त कर एवं आबकारी विभाग पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। केबीसी फेम राजधानी शिमला के अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को सिविल सेवा पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed