फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu says he will raise issue of loss due to reduction of import duty on New Zealand apples from Center

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- केंद्र से उठाएंगे न्यूजीलैंड के सेब पर आयात शुल्क घटाने से नुकसान का मामला

Tue, 13 Jan 2026 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Jan 2026 07:57 PM IST
सार

मंगलवार को शिमला में प्रदेश के बागवानों के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील बागवानों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि न्यूजीलैंड से आयात किए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने से बागवानों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
 

विज्ञापन
CM Sukhu says he will raise issue of loss due to reduction of import duty on New Zealand apples from Center
प्रगतिशील बागवानों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि न्यूजीलैंड से आयात किए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने से बागवानों के हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह इस विषय के सकारात्मक समाधान के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाएंगे। वह केंद्रीय वित्त मंत्री तथा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से भेंट कर प्रदेश के बागवानों के हितों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए आग्रह करेंगे। इस बैठक में बागवानों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


मंगलवार को शिमला में प्रदेश के बागवानों के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील बागवानों के साथ आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि सेब उत्पादन प्रदेश की आर्थिकी का प्रमुख संसाधन है और इसका संरक्षण व संवर्द्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, सचिव सी पालरासु, निदेशक बागवानी विनय सिंह, हिमाचल सेब उत्पादक संघ की राज्य कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा, स्टोन फूट ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंघा, प्रोग्रेसिव ग्रोवर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान और प्रगतिशील बागवान बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ केंद्र के समक्ष उठाएंगे मामले : नेगी
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से हिमाचल के बागवानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। केंद्र सरकार ने न्यूजीलैंड के सेब पर आयात शुल्क 25 फीसदी कम कर दिया है। न्यूजीलैंड का सेब जब देश में आएगा तो हिमाचल के हाई डेंसिटी प्लांटेशन के सेब और सीए स्टोर में रखे सेब के लिए कंपीटिशन बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू एफटीए में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री और कृषि मंत्री से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का भी आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री एमआईएस योजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से रोके गए बजट प्रावधान को दोबारा बहाल करने का भी आग्रह करेंगे। मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ संयुक्त रूप से दोनों मामले केंद्र के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed