फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm sukhu said Will provide employment to local people in power projects

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बिजली परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को दिलाएंगे रोजगार

Thu, 22 Feb 2024 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 11:00 PM IST
सार

विधायक हंसराज के सवाल का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि अगर कहीं बाहर के लोगों को रोजगार दिया गया है और स्थानीय लोगों की अनदेखी हुई है तो इसकी जानकारी दी जाए।

विज्ञापन
cm sukhu said Will provide employment to local people in power projects
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बिजली परियोजनाओं में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक हंसराज के सवाल का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि अगर कहीं बाहर के लोगों को रोजगार दिया गया है और स्थानीय लोगों की अनदेखी हुई है तो इसकी जानकारी दी जाए। जिन लोगों की रोजी रोटी घराटों से चलती थी, उन्हें आउटसोर्स या फिर किसी और तरीके से रोजगार देने पर विचार किया जाएगा। सुनिश्चित करेंगे कि उनके साथ अन्याय न हो। विधायक सुखराम चाैधरी के अनुपूरक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की व्यवस्था कर रहे हैं कि बिजली परियोजनाओं को लेकर सभी क्लीयरेंस एक साथ हो जाएं।

विज्ञापन


शिव सृष्टि के रचियता, धन उपलब्ध होते ही बनाएंगे शिवधाम : सुक्खू
 मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव सृष्टि के रचियता हैं। भविष्य में जैसे ही धन उपलब्ध होगा, हम मंडी में शिवधाम का काम पूरा करेंगे। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की टिप्पणी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देवी-देवताओं में हमारी आस्था है। इससे पहले विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार की ओर से चलाई योजनाओं को हमने जारी रखा है। नई मंजिलें नई राहें योजना पर काम जारी है। पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट से जोड़ा जा रहा है। कांगड़ा जिले से संबंधित दो-तीन योजनाएं आने वाली हैं।
विज्ञापन


37 करोड़ से चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण करने के लिए प्रस्ताव प्रसाद योजना के तहत केंद्र सरकार को भेजा गया है। पर्यटन क्षेत्र को एक उद्योग के तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए नीति पर काम तेजी से हो रहा है। स्वदेश योजना के तहत भी दो कराेड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पर्यटन क्षेत्र में छह माह में काफी काम देखने को मिलेगा। विधायक सुधीर शर्मा वरिष्ठ सदस्य और पूर्व मंत्री रहे हैं। विपक्ष की ओर से कुछ कटाक्ष किए गए तो मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सी चीजें भविष्य के गर्भ में छिपी हुई हैं। इसको लेकर सदन में खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अरब उनसठ करोड़ से बन रहे 19 मिनी सचिवालय
 हिमाचल प्रदेश में 19 मिनी सचिवालय निर्माणाधीन हैं। अब तक इनके निर्माण पर एक अरब उनसठ करोड़ से अधिक की राशि प्रदान कर दी गई है। इसमें से एक अरब 44 करोड़ खर्च कर दिए गए हैं। सुलह से विधायक विपिन परमार के सवाल के जवाब में मंत्री जगत सिंह ने यह जानकारी दी। 


केंद्र ने एक साल में 19282.13 करोड़ रुपये किए जारी
वित्त वर्ष 2023-24 में 15 जनवरी 2024 तक केंद्र सरकार से कुल 19282.13 करोड़ जारी किए गए हैं। इनमें से अनुदान के रूप में 11729.42 करोड़, ऋण के तौर पर 744.71 करोड़ और केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 6808 करोड़ जारी हुए हैं। भरमौर से विधायक जनक राज के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। कुत्तों को खुले में या आम रास्तों पर शौच करवाने वालों के खिलाफ सरकार का कोई कानून बनाने का विचार नहीं है। विधानसभा में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के प्रश्न के उत्तर में मंत्री चंद्रकुमार ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed