फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said Office does not run with the help of peon, infrastructure is necessary

Kangra News: सीएम सुक्खू बोले- मैं कांगड़ा का हूं, रोजगार देने के लिए इसे बनाएंगे पर्यटन राजधानी

Thu, 09 Mar 2023 10:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 10:40 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। कांगड़ा में हेलीपोर्ट बनाने के साथ ही गगल में मौजूद हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है।

विज्ञापन
CM Sukhu said Office does not run with the help of peon, infrastructure is necessary
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं कांगड़ा का हूं और कांगड़ा के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कांगड़ा के लोगों की भावनाओं की कद्र करना करना जानते है। कांगड़ा को राजनीतिक रंग देने के बजाय इसे विकास का राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब का विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांगड़ा में हेलीपोर्ट बनाने के साथ ही गगल में मौजूद हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है। इस हवाई अड्डे से न केवल कांगड़ा, बल्कि पूरे राज्य को लाभ प्राप्त होगा। पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले का मुख्यमंत्री ने समापन किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर में डी नोटिफाइड किए गए विकास खंड कार्यालय को फिर से बजट का प्रावधान कर खोला जाएगा ताकि यहां के लोगों को सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


 चिकित्सा सेवाओं में सुधार की जरूरत : सीएम
वहीं, शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में सुधार की अभी बहुत जरूरत है। जनता को 40 साल पुरानी व्यवस्था में नहीं रखा जा सकता है। वीरवार को आईजीएमसी में नए ट्रामा ब्लॉक के उद्घाटन और न्यू ओपीडी ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीएम ने मीडिया कर्मियों से यह बात कही। सीएम ने बताया कि व्यवस्था में परिवर्तन लाया जाएगा। कहा कि प्रदेश कैसे समृद्ध बनेगा, इस बाबत हमारा विजन बजट में दिखेगा। कैसे आगे बढ़ना है, इसको लेकर बैठकें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कर्ज के सहारे प्रदेश को जीवन भर नहीं चला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले एक से डेढ़ साल में प्रदेश के अस्पताल नवीनतम चिकित्सा तकनीकी और सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन की सुविधा दे दी गई है। कैबिनेट विस्तार को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कभी भी हो सकता है। नशे को लेकर सवाल पर कहा कि इसको सरकार गंभीरता से आगे बढ़ रही है। चिट्टा बेचने वाले लोगों को पकड़ा भी जा रहा है। उन्होंने बताया कि कानून कमजोर है तो उसे कैसे मजबूत करना है, इस पर विधानसभा में चर्चा की जाएगी। नशे के खात्मे के लिए कड़े कानून लाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed