फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said No need for invitation from Ayodhya, our Lord Ram is there

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- जैसे ही मौका मिलेगा और राम बुलाएंगे तो जाएंगे अयोध्या

Tue, 09 Jan 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 07:11 PM IST
सार

 सुक्खू ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद जैसे ही मौका मिलेगा और भगवान राम बुलाएंगे तो वह वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन
CM Sukhu said No need for invitation from Ayodhya, our Lord Ram is there
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अयोध्या से अभी न्योते की जरूरत नहीं है। राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। हर जीवन की शुरुआत उनके नाम से ही होती है। सुक्खू ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद जैसे ही मौका मिलेगा और भगवान राम बुलाएंगे तो वह वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। जो लोग जाना चाहते हैं, उन्हें अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि एक साल में सरकार ने जो कार्य किए हैं, उनके बारे में जनता के द्वार तक जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें, अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी हिमाचल प्रदेश के करीब 80 गण्यमान्य लोग भी बनेंगे। इनमें विक्रमादित्य सिंह अकेले राजनेता होंगे। हालांकि पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी बुलाए गए हैं, मगर उन्हें रघुनाथ मंदिर के प्रमुख छड़ीबरदार होने के नाते बुलावा दिया है। इसके अलावा बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी न्योता दिया है। कांग्रेस सरकार के युवा व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले अकेले राजनेता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed