फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhu said A glimpse of self reliant and prosperous Himachal will be seen in the upcoming budget.

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- आगामी बजट में दिखेगी आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल की झलक

Mon, 05 Feb 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 07:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र  सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार का आगामी बजट भी इन्हीं बिंदुओं पर केंद्रित होगा और इसमें राज्य सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर व देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों की भी झलक देखने को मिलेगी। 
 

विज्ञापन
cm Sukhu said A glimpse of self reliant and prosperous Himachal will be seen in the upcoming budget.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार का प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार और तीव्र विकास पर विशेष ध्यान है। सरकार का आगामी बजट भी इन्हीं बिंदुओं पर केंद्रित होगा। इसमें सरकार की ओर से प्रदेश को आत्मनिर्भर व देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों की भी झलक देखने को मिलेगी। सोमवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़संकल्प है। सुक्खू ने कहा कि अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए ओपीएस की बहाली की गई है। इससे लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवनयापन सुनिश्चित हुआ है।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार सभी मौसमों के अनुकूल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। प्रदेश में बर्फीली पहाड़ियां, हरे-भरे मैदान, यहां के जलाशय और सघन वन क्षेत्र पर्यटन क्षेत्र को विविधता प्रदान करते हैं। यह हर आयु वर्ग के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में ढांचागत विकास को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार करने के साथ ही हर जिला मुख्यालय को हेलीपोर्ट से जोड़कर हवाई सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है। इससे पर्यटकों को आवागमन की तीव्र एवं सुगम सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल केएस बांश्टू भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed