फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu listened to public problems while sitting near a bonfire at night in Baga Sarahan and danced

Himachal: बागा सराहन में रात को अलाव के पास बैठक सीएम सुक्खू ने सुनीं जनसमस्याएं, डाली नाटी

Wed, 18 Jun 2025 10:20 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, बागा सराहन, निरमंड (कुल्लू)
सुरेश शांडिल्य, बागा सराहन, निरमंड (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 10:20 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बागा सराहन में मंगलवार रात केवल राम के घर में रात्रि भोज के लिए गए। केवल राम की पत्नी यहां की प्रधान और पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं।

विज्ञापन
CM Sukhu listened to public problems while sitting near a bonfire at night in Baga Sarahan and danced
रात को अलाव के पास बैठक सीएम सुक्खू ने सुनीं जनसमस्याएं, डाली नाटी - फोटो : संवाद

विस्तार

एक आम आदमी की तरह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बागा सराहन में मंगलवार रात केवल राम के घर में रात्रि भोज के लिए गए। केवल राम की पत्नी यहां की प्रधान और पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी लिया। दिन में नाटी डाली। सीएम ने बाथू का हलवा, लाल चावल, स्थानीय राजमा, शहद और घी के साथ मालपुए परोसे गए। इससे पहले वह बाहर अलाव के पास बैठे। यहां लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताते रहे। डीसी तोरुल एस रवीश और एसपी गोकुल कार्तिकेयन उनके साथ रहे। 
विज्ञापन

वह प्रशासन को मौके से ही समस्याओं ने निपटारे के निर्देश देते रहे। रात्रिभोज के बाद महिला मंडल की सदस्य मुख्यमंत्री से मिलीं। उन्होंने अपनी गतिविधियों के लिए उनसे फंड की मांग की। मुख्यमंत्री ने डीसी को कहा कि अपने फंड से मदद करूं कि आप करेंगी। सीएम सुक्खू ने यहां पिलाए जा रहे पानी में ब्लीचिंग पाउडर के ज्यादा होने पर हैरानी जताई। ग्रामीणों ने अलाव जलाकर देर रात तक यहां नाटी डालते हुए समृद्ध लोक संस्कृति का परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली बार बागा सराहन में मनाया जाएगा न्यू ईयर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि इस क्षेत्र को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। वह यहां पूरा अध्ययन कर रहे हैं कि क्या-क्या किया जा सकता है। बागा सराहन में अगली बार न्यू ईयर मनाया जाएगा।

विज्ञापन

18 किलोमीटर की सड़क बने तो चंद घंटों पहुंचेंगे कुल्लू
बागा सराहन जिला कुल्लू के आनी निर्वाचन हल्के में निरमंड से ऊपर करीब 9000 फीट की ऊंचाई पर आता है। बागा सराहन के प्रमुख आराध्य देवता शाना ऋषि हैं। यहां ब्रह्मचूड़ी माता का प्राचीन मंदिर भी है। यह क्षेत्र समृद्ध लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का प्रमुख व्यवसाय अब सेब बागवानी होने लगा है। इसके अलावा पशुपालन और पर्यटन भी अन्य कारोबारों के रूप में उभर रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या है कनेक्टिविटी। अगर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाना हो तो सुबह साढ़े चार बजे बस में बैठना होता है, जो शाम तीन-चार बजे कुल्लू पहुंचाती है। इससे बेहतर तो यहां के लोग ऊपर खनेऊ जोत और बंजार होते हुए पैदल कुल्लू जाना पसंद करते हैं। पैदल चलने में भी पांच घंटे लग जाते हैं। इसी पैदल रास्ते की दिशा में अगर करीब 18 किलोमीटर की सड़क बन जाए तो ये सफर घटकर चंद घंटों का ही रह सकता है। इसी रास्ते को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बागा सराहन में एक चौड़े रास्ते में बदलने के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही साल 2027 तक समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

पीएम से उठाएंगे जलोड़ी जोत सुरंग का मामला, आनी को नगर पंचायत का दर्जा : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जलोड़ी जोत सुरंग के निर्माण का मामला उठाएंगे। इस मामले को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलेंगे। सीएम ने यह वादा आनी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र बागा सराहन में मंगलवार को जनसभा के दौरान लोगों से किया। उन्होंने आनी को नगर पंचायत बनाने और विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की भी घोषणा की।

सीएम सुक्खू ने कुल्लू के इस क्षेत्र का जिला मुख्यालय से आसान संपर्क जोड़ने के लिए बागा सराहन से बठाड़ तक सड़क बनाने के लिए पहले चरण में 1 करोड़ रुपये देने और इस सड़क को नाबार्ड में डालने की भी घोषणा की। यह सड़क करीब 18 किलोमीटर लंबी बनेगी। अभी इस क्षेत्र के लोगों को कुल्लू पहुंचने में 10 घंटे लगते हैं। सराहन से बठाड़ तक सड़क बनने से सफर बहुत कम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपये से पहले ट्रैक क्लीयर होगा। उन्होंने यहां दो इलेक्ट्रिक वाहन भी बागा सराहन से खनेऊ जोत के लिए रवाना किए। सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र के जो भी युवा ई-कार्ट लेंगे, उन्हें सरकार 50 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। यह अन्य क्षेत्रों में 40 फीसदी दी जाती है। यहां जगह मिली तो हेलीपैड भी बनाया जाएगा। एक करोड़ रुपये लेक के लिए पर्यटन विभाग से देंगे।

सात पंचायतों की 1,850 महिलाओं को 1500-1500 रुपये के सौंपे चेक
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आनी विधानसभा क्षेत्र की सात पंचायतों की 1,850 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना के तहत 1500-1500 रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने आवास बनाने और सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं में दी जाने वाली सम्मान राशि भी जारी की। इस दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक लोकिंद्र कुमार भी मंच पर थे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से हाथ खड़े करवाकर कहा-लोकिंद्र जी को बता दो कि हम 1,500 दे रहे हैं।

भाजपा विधायक ने सीएम के स्वागत में लगाए नारे
आनी के भाजपा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी जनता को संबोधित किया। लोकेंद्र ने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा। मंच संभालते ही लोकेंद्र ने सीएम के स्वागत में नारे लगाए। विधायक ने कहा कि वह इस मौके पर राजनीति नहीं, बल्कि जननीति की बात करने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि 32 पंचायतों के स्वास्थ्य के केंद्र निरमंड के सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं। इसलिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द नियुक्ति की जाए। इसके अलावा डे-बोर्डिंग स्कूल देने पर आभार जताते हुए आनी के लिए एक डे-बोर्डिंग स्कूल की मांग रखी थी, जिसकी घोषणा ब्याड़ में मुख्यमंत्री ने जनसभा में की। विधायक ने कहा कि गत वर्ष निरमंड और समेज क्षेत्र में आई बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई, कई घर बह गए। सरकार ने ग्रीनको कंपनी को मुआवजा देने का जिम्मा सौंपा था, जो आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को आज तक नहीं मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कंपनी को जल्द इस बाबत आदेश दें। विधायक लोकेंद्र ने मुख्यमंत्री को आनी का दौरा करने का न्योता भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed