फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu In HPU Shimla CM said We will take a decision after considering the student union elections

CM Sukhu In HPU Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- छात्रसंघ चुनाव पर विचार के बाद लेंगे फैसला, चुनाव जरूरी

Sun, 16 Jun 2024 02:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 02:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य के लिए कुशल नेतृत्व तैयार करने को कॉलेजों और विवि में छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। 

विज्ञापन
CM Sukhu In HPU Shimla CM said We will take a decision after considering the student union elections
विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शनिवार को आयोजित 90 के दशक के पूर्व छात्रों के मैत्री सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य के लिए कुशल नेतृत्व तैयार करने को कॉलेजों और विवि में छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। वह अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे। छात्रसंघ चुनाव का स्वरूप क्या हो सकता है, इस पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि विवि और कॉलेजों में चुनाव पहले हिंसा की घटनाओं के कारण बंद हुए थे। चुनावों में किसी तरह की हिंसा न हो, इसी के दृष्टिगत बातचीत और विचार कर आगे बढ़ेंगे। बता दें कि हिमाचल में छात्रसंघ चुनाव वर्ष 2014 से बंद हैं। एचपीयू ने प्रदेश ही नहीं, देश को भी कुशल नेतृत्व दिया है। वहीं, कुशल प्रशासनिक अधिकारी भी दिए हैं। इसी विवि से पढ़ लिखकर निकले 25 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


कंडाघाट में विशेष बच्चों के लिए बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंसी
सुक्खू ने कहा कि स्पर्धा करने के साथ सामूहिक विकास की सोच उन्होंने इसी विवि से सीखी है। राजनीतिक जीवन में भी उसी के अनुरूप सामाजिक दायित्व भी निर्धारित किए हैं। सरकार प्रारंभिक, स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्चतर शिक्षा के लिए भी विवि में बिना मां-बाप के बच्चों को पीएचडी तक की मुफ्त शिक्षा का प्रावधान कर रही है। कंडाघाट में विशेष बच्चों के लिए सेंटर ऑफ एक्सलेंसी खोला जाएगा। इसमें करीब 300 विद्यार्थी पहली से स्नातक की पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने पूर्व छात्रसंघ के भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed