फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu gave indications of cabinet expansion, three posts of ministers are lying vacant

Shimla News: सीएम सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत, मंत्रियों के तीन पद चल रहे खाली

Thu, 09 Mar 2023 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 09:32 PM IST
सार

ट्रॉमा ब्लॉक के लोकार्पण के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। पत्रकारों ने कैबिनेट विस्तार पर सवाल किया तो सीएम ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कभी भी और किसी भी समय हो सकता है। 

विज्ञापन
CM Sukhu gave indications of cabinet expansion, three posts of ministers are lying vacant
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला के ट्रॉमा ब्लॉक के लोकार्पण के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। पत्रकारों ने कैबिनेट विस्तार पर सवाल किया तो सीएम ने कहा कि कैबिनेट विस्तार कभी भी और किसी भी समय हो सकता है। जब भी संभावना होगी, आज के दिन तो नहीं, लेकिन शुक्रवार को होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते हैं। गौर हो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में 12 सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश में वर्तमान में सात मंत्री हैं। ऐसे में तीन और मंत्री बनाए जाने हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम इस संबंध में हाल ही के नई दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा कर चुके हैं। वहीं, कांगड़ा जिले से भी बार-बार मंत्री बनाने की मांग राजनीतिक गलियारों में उठती रहती हैं। यहां तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह खुद कई बार कांगड़ा जिले की अनदेखी की बात कह चुकी हैं।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष की होगी नियुक्ति
बजट सत्र से पहले विधानसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। इसके बारे में भी आगामी दिनों में निर्णय लिया जाना है। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मंडी जिले से एकमात्र धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed