फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu formed committee assess damage caused by rain

Shimla: बारिश से हुए नुकसान का आंकलन के लिए सीएम सुक्खू ने कमेटी का किया गठन, प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश

Sun, 09 Jul 2023 10:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावितों की मदद उपलब्ध करवाने और भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CM Sukhu formed committee assess damage caused by rain
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान की स्थिति का आंकलन करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को शामिल किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावितों की मदद उपलब्ध करवाने और भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावितों की हर संभव सहायता करने के प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार लगातार प्रदेश के हालात पर नजर बनाए हुए है और वह स्वयं भी फ़ोन के माध्यम से सभी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिंटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों और प्रभावित स्थानीय निवासियों की मदद की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1100, 1070 और 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हालात पर उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से बात हो चुकी है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी कल इस बारे में बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed